Categories: Faridabad

सड़कें दुरुस्त न करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अपने कार्यालय में FMDA अधिकारियों के संग करी बैठक

हाईवे को बायपास से जोड़ने वाली तीन नवनिर्मित सड़कों की जल्द मरम्मत की जाएगी। जो कमियां है, वह दूर होंगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अधिकारियों ने सोमवार को विधायक नरेंद्र गुप्ता को यह आश्वासन दिया। विधायक ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में एफएमडीए के मुख्य अभियंता विशाल बंसल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अधिकारियों से साफ कहा कि सड़कों की मरम्मत नहीं करने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर ठेकेदार यह काम ठीक से नहीं करता है, तो यह काम कोई दूसरा ठेकेदार करेगा।

 

टूटी सड़कों को छिपाने का प्रयास विफल रहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 मई को दैनिक जागरण ने चार महीने में 36.70 करोड़ सड़कों की दुर्दशा शीर्षक से खबर छापी थी। इसके बाद प्राधिकरण के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। लापरवाही छिपाने के लिए कुछ जगहों पर जहां सड़क खराब थी वहां डामर डाल दिया गया। इसकी जानकारी जब विधायक को हुई तो, उन्होंने भी नाराजगी जताते हुए इसका समाधान करने को कहा। 36.70 करोड़ में तीन सड़कें बनी हैं। एफएमडीए ने करीब चार महीने पहले 36.70 करोड़ से वायएमसीए, कोर्ट रोड, सेक्टर-15-16 की डिवाइडिंग रोड का निर्माण कराया है। रुपये में किया गया। तीनों सड़कों का सीमेंटीकरण किया जा चुका है। बनने के कुछ समय बाद ही यह जगह-जगह से टूटने लगा। सभी जोड़ों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। कई जगह सड़क उखड़ गई है।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago