Categories: Faridabad

सैनिक कॉलोनी के लोग रोज़ लड़ते है टूटी-फूटी जर्जर सड़कों से जंग, अफसर की लापरवाही से जनता परेशान

वर्षा होने के बाद सैनिक कॉलोनी की सड़कों की हालत खराब हो गई है। स्थिति यह है कि कहीं जाने के लिए घर से निकलते ही लोगों को जर्जर सड़कों पर जूझना पड़ रहा है। इसमें सबसे खराब स्थिति पीएलएफ ब्लॉक और प्लाजा मार्केट रोड की है। यहां की सड़कें पहले से ही गड्ढों में हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भरने से राहगीरों को कदम-कदम पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत नगर आयुक्त, मुख्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की है। इसके बाद भी सैनिक कॉलोनी निवासी गड्ढे में चलने को विवश हैं। यह सड़क कॉलोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों में से एक है।

 

वाहन चालक गिरकर होते है चोटिल

आपको बता दें कि इससे रोजाना हजारों की संख्या में लोगों और वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं, बारिश के बाद अब गड्ढों में पानी भर गया है। सड़क तालाब बन गई है। इससे वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रविवार को स्कूटी सवार एक व्यक्ति सैनिक कॉलोनी बाजार में सामान लेने गया था। पहुंचे और सड़क पर गड्ढे देख घर लौट गए। इस दौरान एक बाइक चालक गड्ढे में फंस गया। बाजार में मौजूद लोगों ने उसे बचाया। मामले को लेकर नगर आयुक्त व मुख्य अभियंता बीके कर्दम से संपर्क करने की कोशिश करी, परंतु उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

 

सूरजकुंड से दिल्ली जाने के लिए गड्डे वाली सड़क ही एकमात्र विकल्प

आपको बताते चले कि सूरजकुंड से दिल्ली जाने वाले लोग हादसों का सामना कर रहे हैं। इसकी मुख्य वजह एफएमडीए की लापरवाही है। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं। दिल्ली जाने वाले लोगों को बजाय बरखल चौक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भरने के कारण गड्ढे नजर नहीं आते हैं। ऐसे में यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। एनएचपीसी आवासीय कॉलोनी के पास दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago