Categories: Faridabad

फरीदाबाद में बेरोजगार युवाओं का निकाला जाएगा डाटा फिर नौकरी देने की बनेगी योजना

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को जिले में बेरोजगारों और कामकाजी युवाओं का डाटा कलेक्ट करने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज प्रबंधक परिसर के आसपास से 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का डाटा निकलेंगे। इसके लिए जिला उच्च शिक्षा अधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। प्रतिदिन संस्थान की जानकारी ग्रुप में अपडेट की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग युवाओं का डाटा बैंक तैयार कर अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजेगा, ताकि उनके रोजगार के लिए योजना बनाई जा सके। सर्वे पूरा करने वाले छात्रों को एनएसएस वालंटियर्स की तरह पांच अंक मिलेंगे, जिससे उन्हें अगली कक्षा में एडमिशन लेने में मदद मिलेगी।

 

कॉलेज के छात्र करेंगे सर्वे

राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान दे रही है। ऐसे में प्रदेश भर के पात्र, नियोजित और बेरोजगार युवाओं का डाटा एकत्र करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत जिलों में स्थित कॉलेजों की टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी। किस क्षेत्र में कितने युवा बेरोजगार हैं, कितने युवा कार्यरत हैं, युवाओं की शैक्षणिक योग्यता क्या है, इसकी जानकारी लेकर कॉलेज रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके तहत जिलों में राजकीय महाविद्यालयों के छात्र स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग को इस कार्य में लगे छात्र वालंटियरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके। इस कार्य के लिए कॉलेजों में नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

 

कंपनियां पोर्टल पर युवाओं का डाटा देख सकेंगी

सरकार की योजना क्रीड पोर्टल को कंपनियों से जोड़ने की है। कंपनियां इस पोर्टल पर मौजूदा युवाओं की जानकारी देख सकेंगी और उनकी जरूरत के अनुसार युवाओं की योग्यता और क्षमता के अनुसार उन्हें रोजगार के साधन मुहैया करा सकेंगी। नेहरू कॉलेज सेक्टर-16ए के प्राचार्य डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग से युवा सर्वे के लिए स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश मिले हैं। यहां सभी कॉलेज रोजाना जानकारी साझा करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर विभाग को नियमित रूप से साझा की जाएगी।

nitin

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago