Categories: Faridabad

प्राइवेट कंपनी ने एक लाख खाली प्लाटों की बनाई प्रापर्टी आई.डी, पूरी जानकारी न होने के कारण नगर निगम परेशान

शहर की प्रॉपर्टी सर्वे करने वाली कंपनी की गड़बड़ी अभी तक नहीं सुलझी है। प्रॉपर्टी आईडी बनाने में कंपनी द्वारा की गई गलतियों में सुधार करने के बाद भी अब तक दो लाख ऐसे संपत्ति पहचान पत्र सामने आ चुके हैं, जिनमें संपत्ति मालिक का नाम और मोबाइल नंबर गायब है। इसमें एक लाख ऐसी आईडी हैं, जिसमें सर्वे करने वाली कंपनी ने खाली प्लॉट की भी आईडी बना ली है। अब सात लाख से अधिक आईडी तय करने के लिए नगर निगम खुद एजेंसी के माध्यम से मूल्यांकन करवाएगा। इसके लिए नगर निगम ओपन टेंडर कराकर करोड़ों रुपए खर्च करने जा रहा है। संपत्ति पहचान पत्र में त्रुटि के कारण नगर निगम कर वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहा है। नगर निगम के चक्कर लगाने से लोग भी परेशान हो रहे हैं।

 

प्राइवेट कंपनी की लापरवाही भुगत रही नगर निगम

काम ऐसा है कि निगम कर्मचारी भी परेशान हैं। नगर निगम ने जांच में पाया है कि यशी कंपनी के सर्वे में दो लाख ऐसी आईडी बनाई गई है, जिसमें प्लॉट, कॉलोनी व अन्य जानकारी तो है, लेकिन संपत्ति मालिक का नाम व मोबाइल नंबर नहीं है। ऐसे में निगम को इन प्रापर्टी आईडी को ठीक कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन संपत्ति मालिकों ने अभी तक नगर निगम से संपर्क नहीं किया है। कॉर्पोरेट योजना कि हाउस टैक्स नोटिस असेसमेंट के दौरान ऐसे लोगों की जानकारी भी ली जाए ताकि आईडी में सुधार किया जा सके।

 

मालिक का पता लगाने की पहल

ओनर ट्रेसिंग कवायद में मिली अन्य संपत्तियों में नाम, पता और प्लॉट मिसमैच, लेकिन दो लाख संपत्तियों का कोई मालिक नहीं है, इसलिए इन प्रॉपर्टी आईडी की मरम्मत करना आसान नहीं है। ऐसे मकान और प्लॉट की जानकारी लेकर असली मालिक का पता लगाया जाएगा। ZTO के मुताबिक हाउस टैक्स नोटिस बांटने का टेंडर सोमवार को खोला गया है। ऐसे में एजेंसी के कर्मियों की मदद से दो लाख लोगों की जानकारी लेकर संपत्ति पहचान पत्र में सुधार किया जाएगा। यशी कंपनी ने 5.75 लाख नई संपत्ति आईडी बनाई है। इसके अलावा ग्रेटर फरीदाबाद सहित 24 गांवों में करीब 1.54 लाख संपत्ति पहचान पत्र हैं। ऐसे में निगम को सात लाख से अधिक लोगों के घर पहुंचना है।

 

nitin

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago