Categories: FaridabadGovernment

हरियाणा रोडवेज में बसों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, यात्रियों को मिलेगी अच्छी सुविधा।

रोडवेज की ओर से यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ा दी गई  है। बता दें कि अब डिपो पर हर रोज तकरीबन 124 बसें विभिन्न रूटों के लिए चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को अपने मार्ग पर पहुंचने में आसानी होगी।

डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया कि डिपो से पहले 99 बसें विभिन्न जगहों पर चलाई जाती थी, जिनमें से हल्द्वानी, हरिद्वार, जयपुर, बालाजी, खाटू श्याम, आगरा, अलीगढ़, चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, हिसार, भिवानी, नारनौल, पलवल आदि शामिल है। इनमें से सबसे ज्यादा बसे आगरा चंडीगढ़ और अलीगढ़ के रूट पर चलाई जाती थी।

अब कई बार यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से यात्रियों को बस में खड़े होकर सफर करना पड़ता था। करीब डेढ़ महीने पहले टाटा कंपनी से 25 नई बसें प्राप्त हुई थी। उनमें से 15 बसों के स्थाई नंबर आ चुके हैं और अब उनको विभिन्न रूटों पर चलाना शुरु कर दिया गया है जिसके चलते अब किसी भी यात्री को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अभी नई बसों को पलवल, होडल और गुरुग्राम आदि रूटों पर चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में इन बसों को लंबी दूरी के मार्ग के लिए परमिट मिल जाएगा और इसके बाद इन्हें अलीगढ़ आगरा और चंडीगढ़ के मार्ग पर चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

महाप्रबंधक लेखराज शर्मा का कहना है कि बसों की संख्या कम थी और कोरोना काल की वजह से उस वक्त बसों को बंद कर दिया गया था, जिसकी वजह से डिपो से पहले नारनौल के लिए यात्री ठहराव की बस का संचालन करते थे। अब इसके बाद अब बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही कर्मचारियों की संख्या भी पर्याप्त मौजूद है।

इसलिए उन्होंने रात्रि ठहराव वाली नारनौल बस का संचालन दोबारा शुरू कर दिया है। बस बल्लमगढ़ से बस डिपो से दोपहर 2:15 बजे के करीब गुरुग्राम के रास्ते रेवाड़ी से नारनौल को जाएगी और रात्रि को रुकने के बाद यह बस सुबह 8:30 बजे पर नारनौल से बल्लमगढ़ के लिए रवाना होगी और इस बस में चलने में जहां एक और नारनौल वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों के लिए भी एक और बस शुरू हो गई है। शाम के समय आसानी से सफर कर पाएंगे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago