Categories: Faridabad

ग्रेटर फरीदाबाद की कई साइटों में हुआ जलभराव, सोसाइटी से निकलने का रास्ता हुआ बंद। मानसून में क्या होगा शहर का हाल?

फरीदाबाद की यही है कहानी की बारिश के खराब हर सड़क पर भर जाता है पानी, मानसून में हाई सोसाइटी में रहने वाले लोग जलभराव की समस्या से बहुत ही ज्यादा परेशान है। बिल्डर की करतूतों को कामयाब सोसाइटी के वासियों को भुगतना पड़ रहा है।

सोसायटी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने सोसायटी के अंदर बारिश और सीवर के गंदे पानी की निकासी के लिए किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की है और साथ ही बरसात के दिनों में सोसाइटी में बहुत बुरा हाल हो जाता है। बारिश के कारण सोसाइटी के बेसमेंट में लबालब पानी भर जाता है और इससे लोगों को कार पार्किंग के लिए तैरकर पहुंचना पड़ रहा है। लोग इसकी शिकायत बिल्डर, डीटीपी विभाग और नगर निगम के अधिकारी से कर चुके, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है।

चार्मवुड सोसायटी के प्रधान महेंद्र गुप्ता का कहना है कि रोज गार्डन, ओमेक्स हाइट और एसआरएस रॉयल हिल्स सोसायटी के लोगों को सबसे अधिक जलभराव की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यहां पर पानी के लिए बिल्डर की ओर से किसी भी तरह का पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि बारिश के समय इन हाई राय सोसायटी के बेसमेंट पर और पार्क में पानी तीन-चार दिन तक भरा रहता है जिसकी वजह से वाहन पार्किंग नहीं हो पाती है और सोसाइटी में पानी भरने से बिल्डिंग झज्जर हो गई है।

वही फरीदाबाद की कुछ सोसायटी में रहने वाले लोगों के अंदर डर का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा एसआरएस रॉयल हिल्स में पानी लीकेज की समस्या है और यहां पर काफी बार बिल्डर को अवगत कराया गया। लेकिन किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं की गई। आलम यह है कि बेसमेंट की दीवारों में पानी के कारण सीलन आ चुकी है। 

जिसके कारण बिल्डिंग झज्जर हो रही है। अधिकारी ने इस मामले को नजरअंदाज करें और ऐसे में लगातार सोसायटी के 3 हजार निवासियों को किसी भी घटना को लेकर मन मे भह हैं। इस संबंध में मीडिया पर्सन का कहना है कि हमने सोसायटी केआरडब्ल्यू को हैंड ओवर कर दी है और सारा मेंटेनेंस भी कर आएगा।

स्थानीय निवासी दयाशंकर का कहना है कि मंगलवार को देर शाम को ही बारिश के बाद एसआरएस रॉयल हिल्स में पानी भर गया। जिसकी वजह से सुबह लोगों को बेसमेंट में तैरकर कार पार्किंग से निकलनी पड़ी और इसकी वजह से हालत गंभीर है और बेसमेंट में पानी भर जाने के बाद बिल्डिंग झज्जर हो गई और बिल्डिंग के पिलर में दरारें आ गई है जिसकी वजह से सोसायटी के लोगों के मन में भय भरा हुआ है। डीटीपी विभाग के अधिकारी का दौरा किया तो उन्होंने आदेश दिया कि जल्द से जल्द सोसाइटी के लिए पानी निकासी का समाधान किया जाए। परंतु अभी तक किसी भी तरह की कोई भी कार्यवाही नहीं हुई और अब तक कोई भी काम नहीं हुआ है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago