Categories: Uncategorized

फरीदाबाद की सरकार ने रखा शौक का ख्याल, शराब की विदेशी ब्रांड का कोटा बढ़ाया।

फरीदाबाद के जिले में विदेशी ब्रांड की शराब पीने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कारण से इस बार नई आबकारी नीति के तहत हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद में विदेशी ब्रांड की शराब का कोटा बढ़ा दिया है। पिछले साल इसका कोटा 1 लाख 10हजार पेटी था। इस बार कोटे को बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार कर दिया गया है।

इंग्लिश शराब का कोटा तो बढ़ा ही दिया गया है और साथ ही देसी शराब का कोटा 18 लाख पेटियों से ज्यादा रखा जाएगा और इस कोटे में ज्यादा बिक्री हुई तो ठेका संचालकों को अलग से पैसे जमा कराने होंगे। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि देसी दारु का कोटा भी बढ़ सकता है।

हरियाणा सरकार ने हाल ही में नई आबकारी नीति लांच की है जो कि 12 जून से लागू हो जाएगी और इससे पहले शराब ठेकों के ऑक्शन किए जा रहे हैं। जिले में इस बार 600 करोड से ज्यादा का रिवेन्यू हासिल करने का टारगेट है। आबकारी नीति के तहत प्रत्येक ब्रांच के कोटा निर्धारित होते हैं जो शराब की बिक्री के आधार पर तय किया जाता है।

फरीदाबाद में विदेशी ब्रांड की शराब की बिक्री ज्यादा हो रही है जिनमें रीगल, जैकडनियल, रेड लेबल,  ब्लैक लेबल, जिनके अलग अलग ब्रांड आदि शामिल है।

वहीं डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन अनिल यादव का कहना है कि सरकार हर साल विदेशी शराब और अंग्रेजी शराब के अलावा देसी शराब की कोटे निर्धारित करती है। इस बार विदेशी ब्रांड की शराब का कोटा बढ़ाया गया। वैसे भी जिले में पहले राउंड में 28% ज्यादा रेट पर ठेके अलॉट किए जा चुके हैं। यहां हरियाणा में सबसे ज्यादा हाई रेट पर जिले का रिकॉर्ड रहा है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago