Categories: FaridabadGovernment

फरीदाबाद में भाजपा और जीजीपी के बंधन में आई दरार, महासंपर्क अभियान होंगे 30 जून तक, जाने पूरी खबर।

हरियाणा में चुनाव से पहले भाजपा और जेजेपी के गठबंधन में दरार नजर आने लगी है। भाजपा प्रदेश प्रभारी बिपलब देव ने कहा कि जो जे पी की सरकार को समर्थन मुफ्त में नहीं दिया गया। बदले में उनके विधायकों को मंत्री भी बनाया गया है। प्रदेश की जनता की मांग थी कि भाजपा के पास बहुमत नहीं था, इसलिए हाथ मिलाना पड़ा।

आगे गठबंधन बने रहने पर सवाल उठा तो उन्होंने कहा कि इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इस पर हम किसी भी प्रकार का कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। मंगलवार को उन्होंने यह बात भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर सेक्टर 15 स्थित भाजपा कार्यालय आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। देश प्रभारी बिपलब देव ने कहा कि पीएम दूरदर्शी सोच कुशल नेतृत्व दुनिया में भारत का मान बढ़ा रहे हैं।

साथ यह भी कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में जो भी देश का विकास हुआ है, वह अभूतपूर्व है। मोदी सरकार ने 9 वर्ष तक सेवा और गरीबों के कल्याण को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि सरकार के 9 साल पूरे होने पर जिले में 30 दिन के लिए महा जनसंपर्क अभियान के तहत कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सरकार की योजनाओं ने जन जन में जिंदगी सवारी है। हर घर में कुछ ना कुछ सहयोग जरूर पहुंचा है। उज्जवल, आयुष्मान भारत किसान सम्मान, गरीब कल्याण योजनाएं, मोदी सरकार की यह तमाम योजनाएं देश की बड़ी आबादी के लिए एक वरदान साबित हुई है।

प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण योजना के तहत देश की 80 करोड़ लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। साथ ही 35करोड़ रही योजनाओं के तहत रेहड़ी, 48 करोड जनधन खाते, 30 करोड़ आयुष्मान हेल्थ अकाउंट 3 करोड़ से ज्यादा आवास, 25 करोड से अधिक रूप रुपए सीधे लाभार्थियों के खाते में,  2.86 करोड़ घर बिजली से रोशन युवाओं को रोजगार महिला और बुजुर्ग को सम्मान पिछड़ों को मुख्यधारा में लाया गया है।

गरीबों का अधिक कल्याण हुआ है। साथ ही आर्थिक तौर पर भारत बहुत मजबूत हुआ है और 2027 तक आशा है कि विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। मोदी सरकार ने देश सुरक्षित हाथों में है। देश की सीमाएं सुरक्षित और मजबूत हुई है। कार्यकर्ता बैठक में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कर्मठ और राष्ट्रवाद की भावना के साथ पार्टी के लिए कार्य करता है।

आज कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है और देश व प्रदेश में 2014 से भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ता 24 घंटे पार्टी के लिए समर्पित और हमारे पास मोदी के रूप में सर्वश्रेष्ठ नृतत्व है। 2014 से पहले क्या हुआ और पिछले वर्षों में हमने कितना काम किया तुलना करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है। प्रधानमंत्री ने सिर्फ 9 वर्षों में जो करके दिखाया हैं।  पिछले दशकों में नहीं हुआ। इसका अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली, प्रदेश संयोजक जिला प्रभारी एवं अन्य जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago