Categories: FaridabadPolitics

सारन और गोछी इलाके में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए मंत्री कृष्णपाल ने दी लाखो की सौगात

कोविड-19 जैसी महामारी से बचाव के लिए जहाँ पूरी दुनिया जूझ रही है, वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनता की सुरक्षा व स्वास्थ्य हित के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं।

जनता के स्वास्थ्य के लिए अनेक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। सरकार के अथक प्रयासों के कारण ही देश व प्रदेश में इस बीमारी से काफी हद तक मरीज ठीक हो रहे हैं।

सारन और गोछी इलाके में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए मंत्री कृष्णपाल ने दी लाखो की सौगात

यह वक्तव्य शनिवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने वार्ड नंबर-5 में एक नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत जनता को संबोधित करते हुए कहे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कुरुक्षेत्र स्कूल से लेकर सोहना रोड तक गोछी ड्रेन में पानी की निकासी के लिए इस नाले के निर्माण पर 58 लाख रुपए की राशि खर्च होगी।

यह आगामी 4 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसी तरह कुरुक्षेत्र स्कूल से लेकर सारन चौक तक एक नाला पास हो गया है, जिस पर 78 लाख रुपए की लागत आएगी, उसका कार्य भी बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस काम के लिए पैसा सैंक्शन हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों के लिए जो जनता से वायदा किया है, उस वायदे को पूरा किया जा रहा है। चारों तरफ विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। इसी कड़ी में फरीदाबाद में विकास कार्य किए जा रहे हैं।

कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए देश व प्रदेश में पूरी तैयारियां कर ली है और प्रदेश में विकास कार्य जो इस बीमारी के कारण हो गए हुए थे, उनको शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के संक्रमण से बचना काफी आसान है। बस लोगों को थोड़ा सा जागरूक रहना होगा, अगर लोग साफ सफाई, हाथों की सफाई, घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग तथा अपना नाक, मुंह व आंख छूने से बचें तो इस बीमारी से आसानी से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी इम्युनिटी मजबूत करने वाली फल सब्जियां व अन्य चीजें खानी चाहिए। बाहर से आने वाली चीजों को अच्छी प्रकार से सैनिटाइज करें तथा घर के अंदर भी तभी जाएं, जब खुद को पूरी तरह से सैनिटाइज कर लें। ऐसी सावधानी बरतें हुए तो कोरोना से बचना भी संभव है।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 5 की निगम पार्षद ललिता यादव, महेंद्र सरपंच, सुरेंद्र अग्रवाल, वीर सिंह नैन के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago