Categories: Faridabad

फरीदाबाद के इस बाबू की रेडी पर लोग दूर-दूर से आते हैं छोले भटूरे खाने, 40 साल बाद भी स्वाद है बरकरार, जाने पूरी खबर।

छोले भटूरे की दुकान हो या रेडी आपको छोले भटूरे तो हर जगह हर गली में मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप फरीदाबाद की इस दुकान के पसंदीदा छोले भटूरे नहीं खाए तो इसका मतलब आपने कुछ भी नहीं खाया। अगर आप छोले भटूरे के शौकीन है तो फरीदाबाद की एक दुकान पर जाकर छोले भटूरे खा सकते हैं।

जहां आपको गरमा-गरम छोले, भटूरे आंवले का अचार धनिया की चटनी, प्याज और खीरे के साथ मिलेंगे। मुंह में पानी आ जाएगा। अगर आप भी इन लाजवाब छोले भटूरे को खाना चाहते हैं तो आप फरीदाबाद के बल्लमगढ़ मुख्य बाजार में रेडी वाले बाबू के छोले भटूरे की दुकान पर पहुंच जाइए और बिना किसी देर किए प्लेट तैयार करवाइए।

बाबू के छोले भटूरे देसी घी से बनते हैं और इसका स्वाद ऐसा होता है कि एक बार चख लेने के बाद लोग इसे हमेशा याद रखते हैं। बाबू ने बताया कि यह उनका पुश्तैनी काम है और वह पीछले 40 साल से यह काम कर रहे हैं। अब आगे उनके बच्चे भी इस काम में माहिर हो गया। बाबू के छोले भटूरे प्रसिद्ध है कि रेडी पर सुबह 8:00 बजे से ही लाइन में लगना शुरू हो जाती है और अगले 2 से 3 घंटों में सारे छोले भटूरे बिक जाते हैं।

खास बात यह है कि बाबू ने बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि वह पिछले 40 साल से जो स्वाद छोले भटूरे में होता था, वह आगे भी बरकरार रहेगा। वही स्वाद इनकी खासियत है। सालों से ग्राहक उनके उसी स्वाद का इंतजार कर रहे हैं। छोले भटूरे खाने आते हैं तो बाबू छोले भटूरे को इस स्वाद के लिए एक बार जरूर खाएं।

बाबू ने बताया कि वह होम डिलीवरी नहीं देते हैं जिसे छोले भटूरे खाने में दुकान पर आकर खा सकता है। स्पीड बूट के दीवाने दूर-दूर से बाबू के छोले भटूरे खाने आते हैं और उनका कहना है कि देसी घी से बने छोले भटूरे तो बात ही कुछ और है। इन्हें खाने का असली मजा तो गली में खाकर ही आता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago