Categories: EducationFaridabad

मानव रचना ने हैप्पी टाइम्स में रेसलर सुशील कुमार से की खास बातचीत

मानव रचना हैप्पी टाइम्स के 11वें संस्करण में भारतीय रेसलर और ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले सुशील कुमार से हिस्सा लिया.

इस दौरान उन्होंने अपने जीवन की कई महत्वपूर्ण बातें छात्रों के साथ साझा की. उन्होंने कहा, जीवन में सफलका पाने के लिए कोई शॉर्ट-कट नहीं होता है, उसके लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम करना होता है.

मानव रचना ने हैप्पी टाइम्स में रेसलर सुशील कुमार से की खास बातचीत

सुशील कुमार ने बताया जो भी छात्र रेसलिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं वह 12 साल की उम्र से ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दें, क्योंकि छोटी उम्र में दांव सीखना बेहद आसान होता है. 15-16 साल की उम्र में रेसलिंग के दांव सीखने में थोड़ी मुश्किल सामने जरूर आती है. सुशील कुमार ने अपनी जीत का श्रेय अपने गुरु सतपाल को दिया. उन्होंने कहा, आज वह जो भी हैं अपने गुरु और बुजुर्गों को आशीर्वाद से हैं.

सुशील कुमार ने साझा किया अपना अनुभव
सफलता के लिए कोई शॉर्ट-कट नहीं होता- सुशील कुमार

लगातार प्रैक्टिस के कारण इंजरी होने के सवाल पर उन्होंने कहा, रिहैब और ट्रेनिंग सेशन लेने चाहिए ताकि चोट गहरी न हो और शरीर को नुकसान न पहुंचाए. उन्होंने बताया ओवर प्रैक्टिस भी शरीर को नुकसान पहुंचाती है, खिलाड़ियों को इसका भी खास ध्यान रखना चाहिए.

उन्होंने उम्मीद जताई आने वाले समय में विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत कई यंग पहलवान हैं जो देश की झोली ओलंपिक मेडल से भरेंगे.सुशील कुमार ने ये भी बताया कि उन्हें मालदीव्स घूमना बहुत पसंद है. वह साल में दो बार भी परिवार के साथ मालदीव्स घूमने जाते हैं. उन्हें समंदर के बीच रहना बहुत अच्छा लगता है.

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की वीपी डॉ. अमित भल्ला ने सुशील कुमार का धन्यवाद किया. उन्होंने उन्हें कैंपस आने का भी न्योता दिया.ऑनलाइन आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में मानव रचना के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago