Categories: FaridabadGovernment

फरीदाबाद के दोनों सेक्टरों को गुलजार करने की तैयारी, सेक्टर 75 और 80 की सड़कें सीवर पानी की लाइन का होगा काम।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ग्रेटर फरीदाबाद में दो नए सेक्टर विकसित करने जा रहा है। सेक्टर 75 और 80 में सड़क सीवर पानी, बिजली और बरसाती पानी निकासी आदि की व्यवस्था की जाएगी। मूलभूत सुविधाएं विकसित होने के बाद लोग यहां आशियाना बना सकेंगे। मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए एस्टीमेट मंजूर हो चुके हैं।

अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल से काम शुरू कर दिया जाएगा। सेक्टर 75 और 80 में बाहर मास्टर रोड पहले से बना हुआ है। अभी ग्रेटर फरीदाबाद में एचएसवीपी ने 3 सेक्टरों में ही मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का काम शुरू किया है।

इसमें सेक्टर 76, 77 और 78 शामिल है। इन सेक्टरों के अंदरूनी एरिया में सड़क बनाने, सीवर व पानी की लाइन डालने स्टॉर्म वॉटर ड्रेन बनाने और बिजली की व्यवस्था की जा रही है। अधिकतर हिस्से में काम हो चुका है। सेक्टर 77 और 78 में ड्रॉ से लोगों को प्लांट दिए जाएंगे और क्षेत्र में ऑक्शन से प्लॉट बेचे जाएंगे।

सेक्टर 75 में और 80 में भी ऑक्शन से बहुत से लोगों को प्लॉट बेच दिए गए हैं। लोगों को प्लॉट पर कब्जा देने से पहले यह मूलभूत सुविधाएं विकसित करना जरूरी है। अब जल्दी दोनों सेक्टरों से भी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई गई है।

सैक्टर 75 में सड़क सीवर पानी और फ्रॉम वॉटर ड्रेन बनाने में लगभग 16 करोड़ खर्च होंगे। सेक्टर 80 में इस काम पर 26 करोड़ खर्च होंगे। एचएसवीपी बिजली बैंक के एक्सईएन अश्वनी गॉड ने बताया कि दोनों सेक्टरों में सड़के बनने के बाद बिजली का काम शुरू किया जाएगा। सेक्टर 75 में बिजली संबंधित कामों पर लगभग 9 करोड सैक्टर 96 और सैक्टर 80 में 6.5 करोड रुपए खर्च होंगे।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 1 महीने में 64 की एंट्री पॉइंट का ब्यूटीफिकेशन पूरा करेगा। यहां सीमेंटेड सड़क बनाई जा रही है। जल्दी फुटपाथ बनाने और ग्रीन बेल्ट को भी विकसित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सेक्टर 64 के नए सेक्टरों में शामिल है।अब यहा पर  काफी आबादी बस गई है। बल्लमगढ़ मोहना रोड पर गवर्नमेंट स्कूल चंदावली के पास से सेक्टर 64 की एक नई एंट्री है।

यह सड़क महिला थाना की तरफ जाती है और यह सड़क महिला थाना के तरफ जाती और सेक्टर 64 65 डिवाइडिंग रोड को मोहना रोड से कनेक्ट करती है। इस एंट्री प्वाइंट को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण खूबसूरत बना रहा है। यहां कम्युनिटी सेंटर के पास तक सड़क की स्पेशल रिपेयरिंग की जा रही है। काम का लगभग 40 लाख रुपए खर्च हो चुका है। एचएसवीपी के एटीएम अजीत सिंह ने बताया कि 1 महीने में काम पूरा हो जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago