Categories: Faridabad

फरीदाबाद के सेक्टर 15 में धमाके के साथ फटी रोड, सीमेंटेड सड़क पर ना खड़ी करें अपनी गाड़ी, गर्मी में खाली था रास्ता तो बचा हादसा, जानें पूरी खबर।

सेक्टर 15 स्थित मकान नंबर 893 के पास मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी। लोग घर से बाहर निकले तो यहां देखा कि सीमेंटेड बनी हुई रोड सड़क फटकर ऊपर को उठ चुकी है। गनीमत रही कि इस वक्त सड़क से कोई पैदल व्यक्ति व वाहन नहीं गुजर रहा था। ऐसा होता तो दुर्घटना हो सकती थी। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की है ताकि सड़क को दुरुस्त किया जा सके।

एक्सपर्ट का कहना है कि सीमेंटेड सड़क में गैस बनती है। गैस निकलने के लिए जगह नहीं मिलेगी तो ऐसा हादसा होता है। वही कार एक्सपर्ट आशीष का कहना है कि गर्मी में ऐसे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी सड़कों पर गाड़ी पार्क करने से बचें। ऐसे हादसों में गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है।

सेक्टर 15  में रहने वाले डॉक्टर सुरेश अरोड़ा ने बताया कि दोपहर में तेज गर्मी थी और हवा चल रही थी। इसी दौरान घर के बाहर तेज आवाज आई। इस आवाज से पता लगाने के लिए जब लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि सीमेंटेड सड़क उखड़ कर ऊपर उठ चुकी है। रिटायर्ड इंजीनियर रमेश कुमार ने बताया कि सीमेंट सड़क नहीं बनाई जाती है तो बीच में कट लगाया जाता है।

इस सड़क में 4 मीटर की दूरी पर कट लगाना जरूरी है। 30 एमएम की मोटी सड़क बनाई है तो साढ़े 3 इंच गहरा कट लगाया जाता है। गर्मी में सड़कों में गैस बनती है। गैस निकलने के लिए जगह नहीं मिलेगी तो ब्लास्ट के साथ रोड उखड़ जाती है। सड़कों को दुरुस्त करें। कई बार यह मिट्टी के कारण बंद भी हो जाते हैं।

वहीं नगर निगम के EXEN  सुशील ठाकरान ने बताया की सेक्टर 15 में सड़क फटने की सूचना मिल गई है। बुधवार को कर्मचारियों को भेजकर टूटी हुई सड़क की मरम्मत की जाएगी और उसे उखाड़ कर नया बनाया जाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago