Categories: Faridabad

फरीदाबाद के गाजीपुर की गलियों में फैला हुआ है कचरा, शिकायत करने पर कोई भी समाधान नहीं, जाने पूरी खबर।

गाजीपुर रोड एनआईटी के आसपास की गलियों में कई दिनों से कचरा फैला हुआ है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों को की लेकिन कोई भी सुधार नहीं किया गया। वार्ड नंबर 10 में आने वाली सब्जी मंडी वाली गली का हाल अधिक खराब है। गली ने विकराल रूप ले लिया हैं।

लोगों के लिए इस रास्ते से निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है। स्थानीय निवासी सुनील कुमार का कहना है कि उन्होंने नगर निगम को बताया था कि कचरा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें, परंतु सुनील कुमार ने कहा कि यह नियमित रूप से सफाई कर्मचारी भी नहीं आते हैं।इसलिए जगह-जगह कचरा फैला रहता है।

रोहित ने कहा कि अगर यहां की गलियों में प्रतिदिन सफाई होगी तो लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी। इस बारे में नगर निगम के वरिष्ठ निरीक्षक बिशन सिंह तेवतिया ने बताया कि वार्ड के संबंधित सुपरवाइजर को मौके पर भेजकर सफाई करवाई जाएगी। ऐसा प्रयास किया जाएगा की गलियों में कचरा ना पहले।

परंतु वहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां पर अत्यंत शिकायतों के बाद भी नगर निगम ने कोई भी कदम नहीं उठाया है। साथ ही यहां पर लोग आए दिन इस कचरे की परेशानी से परेशान होते हुए नजर आ रहे हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago