Categories: FaridabadGovernment

फरीदाबाद में बिजली कटौती और अफसरों के नखरे दोनों बढ़ रहे हैं, जानें पूरी खबर।

घर में बिजली कटौती से लोग परेशान होते ही हैं। शहर के अलग-अलग इलाके में करीब 4 से 5 और 8 से 9 घंटे बिजली कटौती की जा रही है। लोगों का आरोप है कि सूरज के तेवर तीखे होने के साथ बिजली विभाग अधिकारियों के नखरे भी सातवें आसमान पर है। शिकायत करने पर अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं।

बल्लभगढ़ सिटी में रहने वाली निम्न शर्मा और रितु कुमारी का कहना है कि यहां बिजली की ट्रिपिंग की समस्या सबसे अधिक रहती है। इसके कारण घर में लगे बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। लोग सब डिविजन और बिजली दफ्तर में जाकर कई बार शिकायत दे चुके हैं, परंतु इसका कोई समाधान नहीं निकाला गया।

ग्रेटर फरीदाबाद में लोगों का आरोप है कि यहां पर 8 से 9 घंटे की बिजली की कटौती की जा रही है। बिजली विभाग के एस ई  नरेश कक्कड़ के कहना है कि जब ट्रांसफर या बिजली केबल में प्लांट होता है तो उसे ठीक करने में थोड़ा समय लगता है। सभी जगह मांग के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जा रही है। कई समस्या है तो उसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 75 में क्यू ब्लॉक में R W A प्रधान सीमा भारद्वाज का कहना है कि बिजली विभाग सेक्टर 78 में 220kv का पिछले करीब डेढ़ साल में एक नए सब स्टेशन का निर्माण कर रहा है। अधिकारियों का दावा है कि इससे सोसायटी ओं में 60% बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। हालात देखकर लगता है कि इससे भी खास राहत नहीं दे पाएगा।

सेक्टर 30 के स्थानीय निवासी रवि कपूर का कहना है कि देवराज सेक्टर 31 के एक ट्रांसफर में प्लॉट आ गया था। इससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गई थी। सेक्टर वासी रात भर परेशान है। शिकायतें करीब चार-पांच घंटे बाद सुबह 8 बजे बिजली की सप्लाई शुरू हुई।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago