Categories: FaridabadFeatured

फरीदाबाद में कहां बनने वाला था यह हैपनिंग पार्क और अब तक क्यों नहीं बन पाया जाने पूरी खबर?

शहर में वेस्ट टू आर्ट से हैपनिंग पार्क बनाने की योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है। इसे निगम मुख्यालय के पास दशहरा मैदान में कबाड़ से बनी आकृतियों से बनाया जाना था। नगर निगम अपने कबाड़ से एक वेस्ट टू आर्ट के तहत पार्क विकसित करने की योजना पिछले साल तैयार की थी। तत्कालीन निगमायुक्त यशपाल यादव ने इसे शहर के बीच बनाने पर जोर दिया था।

जहां पर लोगों को घूमने के लिए एक अच्छी जगह मिल सकती थी। इससे लेकर दो एजेंसियों से बात भी हुई थी। निगम की योजना थी कि इस तरह का पार बनाने से एक तरफ जहां कबाड़ का सही इस्तेमाल हो सकेगा, वहीं लोगों को घूमने के लिए एक अच्छी जगह भी मिल जाएगी।

पार्क में जानवरों, पक्षियों, इमारतों या पेड़ सहित कई तरह की आकृतियां बनाई जानी थी। ऑटोमोबाइल कचरे पंखे, छड़ी लोहे की चादरों, नट बोल्ट, साइकिल, मोटरसाइकिल गाड़ियों के खराब पाठ और कई धातुओं के कचरे से आकृतियों को डिजाइन करना था।

इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर बनाने की योजना थी। हालांकि यशपाल की ट्रांसफर होने के बाद यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि हैपनिंग पार्क की योजना पर फिलहाल कोई काम नहीं चल रहा है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago