फरीदाबाद के सभी मेडिकल स्टोर पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, अधिकारियों को दिए गए निर्देश, जाने पूरी खबर।

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले में अब सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी हो गया है। इसके लिए प्रशासन ने सभी अधिकारियों को जल्द ही अमल करने का आदेश दिया है। जिले में नशा मुक्ति के लिए स्टेट एक्शन प्लान पर काम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक फैजाबाद जिले में मंगलवार को नशा मुक्ति को लेकर अधिकारियों की बैठक की गई, जिसमें एडीसी अपराजिता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जरूरी होंगे।

एडीसी अपराजिता का कहना है कि जिले में नशा मुक्ति के लिए स्टेट एक्शन प्लान किया जाएगा, जिसके लिए सरकारी विभिन्न विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल करेंगे। नशा बिक्री के केंद्रों की जानकारी लेकर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराजीता ने अधिकारियों से कहा कि पूरे जिले में यह पता करें कि कहां-कहां नशे के अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

साथ ही एडीसी अपराजिता का कहना है कि उन लोगों को किस तरह से इलाज देकर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार उन्हें मदद की जा सकती है। इसके साथ ही नशा मुक्ति केंद्र में जाकर यहां रिपोर्ट प्राप्त करें कि लोग अधिक नशा किस नशीले पदार्थ से कर रहे हैं और उनके सोर्सेस क्या-क्या है?

साथ ही कहना है कि छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही उसी समय धाकड़ कार्यक्रम को गंभीरता से लागू करें। प्रत्येक कक्षा में 5 बच्चों की तैयार करें और उन पर कक्षा अध्यापक और फिर प्राचार्य की टीम बनाएं। यह टीम यह पता करे कि कहीं बच्चे किसी नशे का शिकार तो नहीं हो रहा है। यह भी जानकारी खट्टा करें कि नशा कोई पनवाड़ी केमिस्ट चायवाला या अन्य व्यक्ति तो नहीं बेच रहा?

एडीसी अपराजिता का कहना है कि लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में और शहरों में जागरूकता अभियान चलाना पड़ेगा। साथ ही नशे के पदार्थ बेच रहे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी होगी। इसके लिए स्टेट एक्शन प्लान गंभीरता से लागू करना होगा। एडीसी ने कहा कि सरकार द्वारा नशा रोकने के अभियान को चलाया जाएगा जो कि आगामी 26 जून को यूएन दिवस के अवसर पर हम इस अभियान को और अधिक तेज करेंगे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago