Categories: Faridabad

बल्लभगढ़ से मथुरा और भरतपुर के लिए चलेंगी बसे, जिलों में सही समय के अनुसार चलाई जाएंगी बसें, जानें पूरी खबर।

रोडवेज की ओर से 2 नए रूटों पर बसों का संचालन बुधवार से शुरू हो गया है। इसमें मथुरा और भरतपुर शामिल है। डिपो द्वारा दोनों राज्यों में परमिट मिल गई है। अभी कुछ दिनों तक ट्रायल के तौर पर बसों को चलाया जाएगा। बाद में समय सारणी के अनुसार चलाया जाएगा।

डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया कि डिपो से करीब 109 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती है। इसमें किलोमीटर स्कीम वोल्वो बस मिनी बस और सामने रोडवेज बस शामिल है। डिपो से मथुरा यूपी बस डिपो के लिए बस का संचालन नहीं होता था जो बस आगरा जाती थी। सवारिया उसमें सफर करके मथुरा हाईवे पर उतरकर अपने गंतव्य तक पहुंचती थी।

जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब डिपो के पास पर्याप्त मात्रा में बसे हैं। इसके चलते मथुरा बस डिपो के लिए बस का संचालन शुरू कर रहे हैं। दूसरे राज्य से बस का संचालन करने के लिए डिपो द्वारा परमिट ले लिया गया है जो कि बुधवार को ट्रायल के तौर पर बस का संचालन किया जाएगा। उसके बाद काउंटर टाइम आने पर समय सारणी के अनुसार चलाया जाएगा।

राजस्थान में स्थित भरतपुर पर्यटक स्थल है। इसे राजस्थान का पूर्वी द्वार भी कहा जाता है। कई राज्यों की सीमाओं को छूता हुआ भरतपुर टूरिस्ट प्लेस है। भरतपुर की ऐतिहासिकता प्राचीन मंदिर प्रसिद्ध पर्यटन और मनोरंजन स्थल विदेशी सैलानियों को भी अपनी और आकर्षित करता है।

वैसे तो यहां स्थित बर्ड सेंचुरी यानी कि पक्षी अभयारण्य बेहद प्रसिद्ध है। इस बर्ड सेंचुरी में कई देशों के पक्षी है जो पर्यटकों को बहुत खाते हैं। भरतपुर में सालों पुराने किले और महल भी है जो सूरजमल के शासन के दौरान बनाए गए थे। इस पर्यटक स्थल के लिए भी डिपो द्वारा रोडवेज की बस का संचालन शुरू किया जा रहा है। बुधवार को स्वाद के तौर पर शुरू की जाएगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago