Categories: FaridabadGovernment

फरीदाबाद में बढ़ रहे हैं आंखों के इंफेक्शन के मामले, लोग हैं परेशान, जाने पूरी खबर।

गर्मी बढ़ने से कई तरह की समस्याएं भी बढ़ने लगती है। गर्मी में आंखों का भी खास ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि इस मौसम में आंखों की समस्याएं बढ़ जाती है। लू और धूल भरी आंधी से अक्सर आंखों में खुजली जलन जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं, जो इन्फेक्शन का कारण बन जाती है और इससे आंखों में जलन होना और पानी आना जैसी दिक्कतें आती है। बीके अस्पताल समेत अन्य निजी अस्पतालों में आंखों की एलर्जी के मरीजों की समस्या एकाएक बढ़ गई है।

अकेले बीके अस्पताल में ही रोजाना 40 से 50 मरीज ऐसे मामलों के पहुंच रहे हैं जो पहले केवल 10 से 12 तक होते थे। अब अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या 5 से 9 साल के बच्चों की संख्या ज्यादा है। डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादातर कम उम्र के बच्चों में आंखों का लाल खुजली होना समस्या देखने को मिलती है। एक बार गर्मी की वजह से बच्चों में आंखों की एलर्जी हो जाए तो उन्हें हर साल ऐसे मौसम में एलर्जी की समस्या होती है। बच्चे बड़े होते हैं तो एलर्जी की समस्या से निजात मिल जाता है।

फिजिकल कांटेक्ट यानि आई फ्लू से ग्रसित लोगों से हाथ मिलाने और गंदे हाथों से आंखों को मसलने से आंखों में इंफेक्शन होता है। मोरिंगो एशिया हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निखिल सेठ ने बताया कि आंखों में होने वाले इन्फेक्शन का सही तौर पर इलाज नहीं करने से आंखों की कॉर्निया इनफैक्ट होने लगती हैं। जिसकी वजह से आंखों की रोशनी भी जा सकती हैं।

आंखों में इंफेक्शन होने के शुरुआती लक्षण है। आंखों का लाल होना, सूजन आना और बार-बार आंखों में पानी आना और चुभन होना और इसके बचाव के लिए गंदे हाथ से आंखों को नाचू एक दूसरों के डोलिया का इस्तेमाल ना करें। आंखों में जलन खुजली होने पर उसे ना मसले । हर साल एलर्जी होती है तो गर्मी शुरू होती डॉक्टर को दिखाएं। धूप से बच्चों को बचाए हाइजीन मेंटेन रखें। दिन में जितनी बार हो सके, ठंडे पानी से आंखों को धोएं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago