Categories: Faridabad

फरीदाबाद में चिंताजनक सुरक्षा इंतजाम की कमी से डेथ वैली में जान गवा रहे हैं युवा, जाने पूरी खबर।

अरावली के जंगलों में बनी आधा दर्जन से अधिक कृत्रिम झीलें दो युवाओं की मौत की घटना के बाद अब फिर से एक बार चर्चा में हैदर अली के नाम से चर्चित इन कृत्रिम झीलो में गिरकर वर्ष 2009 में आज से अब तक 100 से अधिक युवाओं की जान जा चुकी है। बीते 2 सालों में ही 5 से अधिक युवाओं की मौत हो गई है। बावजूद इसके सरकारी महकमा सैलानी की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिखा।

सरकारी अम्लों की लापरवाही से अरावली के जंगल में बने कृत्रिम झील यानी डेथ वैली ने साल 2009 से अब तक 100 से अधिक युवाओं की मौत की नींद सुला चुकी है। बावजूद संबंधित विभाग हादसा रोकने का इंतजाम नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इंटरनेट पर सैर सपाटे के ठिकाने तलाशते हुए दिल्ली एनसीआर के काफी वह वहां पहुंच रहे हैं। विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि बीते दो साल में यहां 5 से अधिक युवाओं की इस में डूबने से मौत हो गई है। दो युवाओं की डूबने से अरावली की डेथ वैली एक बार फिर से चर्चा में है। जानकारी के अनुसार अरावली में 8 से 10 गहरी खाई व कृत्रिम झील हैं।

इन जिलों की खूबसूरती की फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड होती है। ऐसे में गर्मी के दिनों में सैर सपाटे की योजना बना रहे हैं। युवा सोशल मीडिया पर वीडियो फोटोस देखकर आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को कहना है कि झील की खूबसूरत पानी को देखकर उसमें नहाने उतरते और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

अरावली स्थित सिरोही कृत्रिम झील में डूबने से दिल्ली के संगम विहार निवासी नजीम व गुड्डू उर्फ मधुसूदन की मौत हो गई। दोनों अपने चार दोस्तों के साथ झील के पास मौज-मस्ती करने थे। साथ ही दोनों झील में नहाने उतरे थे।  बीके अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
अरावली में कई गहरी खाई व कृत्रिम झील है। कई झील तो फरीदाबाद-गुरूग्राम रोड किनारे स्थित है, जहां हादसा होने की आशंका अधिक है। ऐसे में इन झीलों के आसपास व गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर चेतावनी संबंधित बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए जाएंगे, जिससे युवा जागरूक हो सके।

जानकारी के अनुसर वर्ष 1991 तक अरावली में खनन का कार्य चल रहा था। वर्ष 1991 में सरकार ने इसपर रोक लगा दी। ऐसे में फरीदाबाद-गुरूग्राम रोड किनारे आधे दर्जन से अधिक गहरी खाई कृत्रिम झील में बदल गई। साथ ही जंगल के अंदर भी कई ऐसे खाई है, जो झील का रूप ले लिया है। ये झीलें प्राकृतिक नहीं हैं। इनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है ।बावजूद सोशल मीडिया पर इसकी खूबसूरती देखकर लोग वहां तक पहुंचते हैं और नहाने के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में इसमें गिरकर अपनी जान गवां रहे हैं। इस झील को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago