Categories: FaridabadOthers

फ़रीदाबाद के कांवड़ियों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार रूट के लिए शुरू हुईं नई बसे, यहां जानें क्या होगा इन बसों का समय

इस बार जो श्रद्धालु कावड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने वाले हैं, उनके लिए ये खबर बड़े ही काम की हैं। क्योंकि इस बार हरियाणा रोड़वेज ने श्रद्धालुओं के हरिद्वार रूट के लिए 5 नई बसे शुरू की हैं। फिलहाल बल्लबगढ़ डिपो से हरिद्वार रूट के लिए 2 बस चलती हैं, ये बस सुबह और शाम के समय चलती हैं।

लेकिन कावड़ियों की संख्या ज्यादा होने की वज़ह से बीते रविवार को 5 नई बसे चलाई गई है। ये बसे अब रोजाना शाम को हरिद्वार के लिए चलाई जाएंगी। आपको बता दें कि इन बसों की सीट के लिए आप एडवांस बुकिंग भी करवा सकते है।

इन बसों के संबंध में DI भागीरथ शर्मा ने बताया कि,”बीते रविवार को पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही थीं। इसी भारी भीड़ को देखते हुए 5 नई बसे शुरू की गईं हैं, क्योंकि सावन के महीने में श्रद्धालु कावड़ लेने के लिए हरिद्वार जाते हैं। ऐसे में उन्हें किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसलिए ये बसे चलाई जा रही हैं।”

इसी के साथ उन्होंने बताया कि,”एडवांस काउंटर पर यात्री अपनी सुविधा के अनुसार सीटों को बुक करवा कर टिकट लेकर जा सकते हैं।” जानकारी के मुताबिक़ इन नई बसों के लिए ड्राईवर और कंडक्टर को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। ताकि बस मे सवारी पूरी होते ही, बस तुरंत ही बिना देर किए अपनें रुट के लिए रवाना हो जाए।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago