Faridabad की सड़कों पर खुले में बह रहे सीवर के गंदे पानी का जिम्मेदार कौन, जनता या अधिकारी

बीते कुछ समय से फरीदाबाद की सड़कों पर लगातार सीवर का गंदा पानी बह रहा हैं, जिस वजह से फ़रीदाबाद की ज्यादातर सड़कों पर जलभराव रहता हैं। लगातार बह रहे गंदे पानी को देख कर लगता है कि जिला प्रशासन वाटर पॉल्यूशन और जलभराव को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं।

क्योंकि इस गंदे बहते पानी पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कुछ दिन पहले DC विक्रम सिंह ने सेक्टर 12 के लघु सचिवालय में सभी विभागों के अधिकारियो के साथ एक बैठक की थीं। जिसमें उन्होंने सभी अधिकारियो को आदेश दिए थे कि, वह जलभराव वाली जगहों का निरीक्षण करके, जलभराव की समस्या को दूर करें। साथ ही उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जो खुले में सीवर का पानी बहाते हैं।

लेकिन अभी तक अधिकारियो ने DC के आदेश का पालन नहीं किया है। क्योंकि अभी भी सेक्टर 20 में एक खाली प्लाट में सीवर के गंदे पानी को खुलेआम बहाया जा रहा हैं। यह गंदा पानी ग्राउंड वॉटर को दूषित कर रहा है, इसके अलावा इस पानी से कई तरह की बीमारियां होने का भी खतरा है।

बता दें कि सेक्टर 20 का एरिया कमर्शियल हैं, यहां पर कई होटल और संस्थान बने हुए हैं। इसके साथ ही यह एरिया नेशनल हाईवे से भी लगता है। इसलिए यह एरिया बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago