फरीदाबाद वासियों को बहुत जल्द मिलेगा गंदगी के ढेरों से छुटकारा, ये है इसके पीछे की वज़ह

फरीदाबाद शहर बहुत जल्द गंदगी के ढेरों से मुक्त होने वाला है। क्योंकि इस बार नगर निगम, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए तैयारी कर रहा हैं। बता दें कि साल 2022 के स्वच्छ सर्वेक्षण में फरीदाबाद की रैंकिंग अच्छी नहीं रही थी।

क्योंकि साल 2022 में नगर निगम ने नालियों की सफ़ाई, पब्लिक टॉयलेट, और डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम अच्छे से नहीं किया था। इसलिए इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम सफाई अभियान चलाएगा। इसी सफ़ाई अभियान के चलते नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम इकोग्रीन एजेंसी को दिया हुआ है। इकोग्रीन एजेंसी ने भी कूड़ा उठाने का काम वेंडर को सौप रखा है।

लेकिन ये वेंडर कूड़ा कलैक्शन प्वाइंट से कूड़ा उठा कर बनवाड़ी नहीं ले जा रहें हैं, जिस वजह से जगह जगह कूड़े के ढेर जमा हो रहे हैं। वेंडर कूड़ा इसलिए नहीं उठा रहें हैं, क्योंकि अभी तक इकोग्रीन एजेंसी ने वेंडरो का भुगतान नहीं किया है। जानकारी के लिए बता दें कि, इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए सबसे ज्यादा वेस्ट वाटर रीसाइकल, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन आदि को लेकर काम करना हैं। लेकिन नगर निगम इन्हीं तीनों काम में पीछे हैं।

क्योंकि इस समय शहर में जगह जगह सीवर ओवरफ्लो है, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी खराब है। जिस वजह से इस बार नगर निगम को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं इस बार भी पिछली साल की तरह रैंकिंग गिरने की संभावना है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago