Faridabad के नगर निगम ने नालों में बहाए 3 करोड़ से भी ज्यादा रुपए, यहां जानें कैसे

हर साल मानसून आते ही फरीदाबाद के नगर निगम की पोल खोल देता है। स्मार्ट सिटी में कुछ घंटों की बरसात में ही पानी भर जाता हैं। दरअसल इसके पीछे की वजह है यहां के कूड़े से भरे हुए नाले। लगता है फरीदाबाद के नाले समय पर साफ नहीं किए जाते है, जिस वजह से नालों का गंदा पानी कई बार तो सड़कों पर भी आ जाता हैं।

जानकारी के लिए बता दें नगर निगम ने पिछले कुछ सालों में इन नालों की साफ़ सफ़ाई और मरम्मत कराने के लिए 3 करोड़ रुपए से अधिक खर्च लिए हैं। लेकिन वे खर्च किए हुए रूपए किसी काम नहीं आ रहें हैं, क्योंकि फ़रीदाबाद की सड़कों पर जलभराव हेमशा रहता हैं, बरसात में तो हालात और भी बिगड़ जाती हैं, जिस वजह से लोगों को काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।

जानकारी के मुताबिक़ नगर निगम ने 6 लाख 45 हज़ार रुपए ESI चौक से खत्री चौक, दो के 42 बीपी से दो के 15 बीपी, मस्जिद से 3 नंबर पुलिया तक के नाले की सफ़ाई के लिए खर्च किए हैं। 2 करोड़ 52 लाख रूपए एयरफोर्स रोड से सोहना रोड तक के नाले को पक्का करनें में खर्च किए हैं। 26 लाख रुपए NIT अटल चौक से चाचा चौक, शिव चौक से गर्ग मार्बल हाउस, खंड बी के नाले की सफ़ाई पर खर्च किए हैं।

5 लाख 33 हज़ार रुपए नीलम, बीके चौक के नालों की सफाई पर खर्च किए हैं। 9 लाख रुपए वार्ड नंबर 11 के नालों की सफाई पर खर्च किए हैं। 1लाख 33 हज़ार 800 रूपए सुभाष चौक से अंतराम चौक, नंगला एंक्लेव भाग दो के नालों की सफाई पर खर्च किए हैं। 96 हज़ार 200 रूपए वार्ड नंबर एक के नालों की सफाई पर खर्च किए गए हैं।

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago