Faridabad के सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल, हज़ार से भी ज्यादा छात्रों के लिए सिर्फ़ 12 क्लास रूम

गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए सरकार ने कई नीतियां बनाई है, बहुत से स्कूल बनवाए हैं, मिड डे मील शुरु किया हैं और भी कई अन्य काम किए हैं। लेकिन सरकार ने शायद ये काम फरीदाबाद शहर में नहीं कराए हैं। क्योंकि यहां के सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ही ख़राब है।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय NIT मेट्रो मोड़ के करीब 1200 छात्रों के लिए केवल 12 ही कमरे हैं। जोकि बेहद कम है, इसीलिए ये बच्चे पेड़ और टीन शेड के नीचे बैठ कर पढ़ते हैं। क्योंकि उनके पास बैठने के लिए पर्याप्त क्लास रूम नहीं है। जिस वजह से बच्चो और अध्यापको दोनों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, इसी साल जनवरी के महीने में इस सरकारी स्कूल के 13 जर्जर कमरे तोड़े गए थे। ताकि बच्चो को पढ़ने के लिए अच्छी क्लास रूम दी जा सके। शिक्षा विभाग ने विद्यालय के भवन को बहु मंजिला बनाने के लिए करीब 7 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए भेज दिया था।

लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियो की वज़ह से इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। जिस वजह से बच्चों को इस तरह से पढ़ाई करनी पड़ती हैं। बच्चों की संख्या ज्यादा है और जगह कम इसलिए अध्यापक चाहते हैं कि स्कूल को 2 शिफ्टो में कर देना चाहिए।

इस विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि,”बच्चों की संख्या को देखते हुए 60 कमरों की जरूरत है। शिक्षा विभाग के जेई राजकुमार के साथ चर्चा हुई थी, जिसके बाद 48 कमरों की मंजूरी मिली थी। लेकिन आज तक एक भी कमरा नहीं बना है।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago