योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चलेगा Faridabad शहर में, यहां जानें क्या है इसके पीछे की वजह

इन दिनों UP में केवल 2 ही चीज़े फैमस हो रहीं हैं, पहली राम मंदिर, दूसरा बुलडोजर बाबा। अब बहुत जल्द ही UP का बुलडोजर बाबा फ़रीदाबाद शहर के बल्लबगढ़ में चलने वाला हैं। दरअसल ये बुलडोजर उन अवैध मकानों पर चलेगा, जो यूपी के सिंचाई विभाग के नाले के आस पास बने हैं।

बता दें कि कुछ लोगों ने सिंचाई विभाग के नाले के आस पास पड़ी हुई जमीन पर पक्के मकान बनाकर कब्ज़ा कर लिया है। इस जमीन की पैमाइश होने के बाद इन सैकडो मकानों को तोड़ा जाएगा। क्योंकि पैमाइश होने के बाद सिंचाई विभाग ने उन मकानों पर लाल रंग के निशान लगा दिए हैं, जिन पर बुलडोजर चलेगा।

जब से विभाग ने जमीन की पैमाइश की है, जब से ही कॉलोनी में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गईं हैं। क्योंकि ये कॉलोनी करीब 35 साल पहले बसाई गई थीं। जानकारी के मुताबिक़, मोहना रोड़ पर स्थित आकाश सिनेमा हाल के पीछे गंदे नाले सहित 50 फुट चौड़ी जमीन सिंचाई विभाग की है। विभाग की इस जमीन पर मुकेश कॉलोनी, जैन कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, और पंजाबी धर्मशाला के आस पास के लोगो ने अवैध कब्जा कर लिया है।

इस संबंध में जब बल्लबगढ़ के SDM त्रिलोक चंद से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि,”नाले के आस पास की जमीन की पैमाइश करके उसकी रिपोर्ट UP सिंचाई विभाग को दे दी गई हैं। ऊंचा गांव से लेकर रानी की छतरी तक नाले की जमीन पर अवैध मकान बने हुए हैं, जिन्हें UP सिंचाई विभाग तोड़ेगा।”

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago