जनमुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने थपथपाई कांग्रेस नेता सुमित गौड़ की पीठ


फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है और कांग्रेस का कार्यकर्ता कर्मठ और मेहनती है और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कांग्रेस पार्टी वर्ष 2024 में केंद्र व प्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थितजनों कांग्रेसजनों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सुमित गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शॉल ओढ़़ाकर व बुक्के भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एआईसीसी मेम्बर पराग शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता व जितेंद्र चंदेलिया, भरत अरोड़ा सुपुत्र पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी, संजय सोलंकी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जया शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुंदर, युवा समाजसेवी वरुण बंसल, प्रखर प्रवक्ता बाबूलाल रवि व अशोक रावल सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि चुनावी माहौल शुरू हो चुका हे इसलिए कार्यकर्ता कमर कस लें और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें, जिससे कि आने वाले चुनावों में इस सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सके।

उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सुमित गौड़ ने आमजन के मुद्दों को लेकर हमेशा मजबूती से आवाज उठाई है और खासकर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र 89 की आवाज को उन्होंने बुलंद करने का काम किया है, फिर चाहे वह कूड़े में बैठकर प्रदर्शन करना रहा हो, नाव चलाना रहा हो, दूरबीन से विकास ढूंढना रहा हो आदि शामिल है।

ऐसे संघर्षशील युवाओं से कार्यकर्ताओं को सीख लेने की जरूरत है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी वह जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जनता की आवाज को ऐसे ही उठाएंगे और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में भरसक प्रयास करेंगे।

 

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago