नगर निगम की कमी है फ़रीदाबाद शहर के जलभराव का कारण, यहां जानें कैसे

2 दिनों की भारी बारिश ने ही फ़रीदाबाद के नगर निगम की पोल खोल दी है। क्योंकि बारिश की वजह से फरीदाबाद की सड़के जलमग्न हो गईं हैं। फ़रीदाबाद की ऐसी हालत का जिम्मेदार नगर निगम हैं, क्योंकि नगर निगम ने मॉनसून आने से पहले वादों में तो जलभराव से निपटने की तैयारी की है, लेकिन असल में नहीं।

बता दें कि निगम ने जलभराव की समस्या को कम करनें के लिए डिस्पोजल भी ठीक नहीं कराए हैं, शहर में लगे हुए डिस्पोजल काफ़ी पुराने हैं, उन तक बिजली की उपलब्धता भी काफ़ी कम है। जिस वजह से वह ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं।

डिस्पोजल का निरीक्षण करनें के दौरान नगर निगम के कर्मचारियों और ठेकेदारों ने इस समस्या के बारे में DC विक्रम सिंह को बताया है। इस समस्या का पता चलते ही उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर इस समस्या को दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं जलभराव की समस्या को लेकर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि, यदि डिस्पोजल ठीक ढंग से काम करेंगे तो आधे जल भराव की समस्या इसी से दूर हो जाएगी।

निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में से बारिश का पानी निकालने के लिए 850 किलोमीटर के दायरे में ड्रेनेज लाइन बिछाई गई है। इन लाइनों को 54 अलग-अलग डिस्पोजल के साथ जोड़ा गया है। लेकीन इनमें से फिलहाल काम सिर्फ़ 20 डिस्पोजल ही करते हैं।

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago