Categories: FaridabadOthers

Faridabad की जनता को बहुत जल्द मिलेगा ग्रीन एक्सप्रेसवे, इन एक्सप्रेसवे से बनेंगी बेहतर कनेक्टिविटी

फ़रीदाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक रोजाना सफ़र करनें वाले यात्रियों के लिए ये ख़बर बड़े ही काम की है। क्योंकि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अच्छी कनेक्टिविटी बनाने के लिए KMP की तर्ज़ पर ग्रीन एक्सप्रेसवे बनने वाला हैं। इस एक्सप्रेसवे को जल्दी से बनाने के लिए निर्माण एजेंसी ने तेज़ी से काम शुरू कर दिया है, इसके लिए निर्माण एजेंसी ने गांव फुंफदा और मोहना में दो जगह पर मिक्सचर प्लांट लगाए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से साहुपुरा IMT चौक से आप सीधे नोएडा एयरपोर्ट जा सकेंगे। वही इस एक्सप्रेसवे को बल्लबगढ़ के पास जेवर एयरपोर्ट से भी जोड़ा जाएगा, जिसके बाद आप बल्लबगढ़ से जेवर एयरपोर्ट का सफ़र सिर्फ़ 15 मिनिट में तय कर सकते हैं। इस एक्सप्रेसवे को जमीन से 50 फीट की ऊंचाई पर बनाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक़ इस एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए 12 गांव की जमीन अधिग्रहण की गईं हैं, इन 12 गांव में सोतई, मच्छगर, बहबलपुर, फुंफदा, मोहना, पंहेड़ा खुर्द, गढखेडा, नरहावली, छायंसा, हीरापुर, नरियाला गांव शामिल हैं। इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद से औधोगिक सेक्टरों को काफ़ी सहूलियत मिलेंगी, क्योंकि इस एक्सप्रेसवे से माल ढुलाई में आसानी होगी।

बता दें कि, नोएडा एयरपोर्ट को जानें वाला ये एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजमार्ग फ़रीदाबाद, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे, कुंडली गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेसवे, और यमुना एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेगा।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago