Faridabad के प्रशासन की कमियों की वज़ह से कांवड़ियों की सुरक्षा बनी आम जनता के लिए परेशानी, यहां जानें कैसे

इन दिनों कावड़ यात्रा चल रही है ऐसे में कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। लेकिन अब कावड़ियों के लिए की गई सुरक्षा आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है। दरअसल इन दिनों प्रशासन ने आगरा नहर किनारे वाली सड़क के प्रत्येक चौराहे पर बेरीकेडिंग की हुई है।

ऐसे में आम जनता का इस मार्ग से आना जाना बंद हैं। इसलिए अब वह आवागमन के लिए जर्जर बाईपास रोड का प्रयोग कर रहे हैं। बाईपास की सड़क टूटी फूटी हैं, सड़क पर जलभराव हैं, बेसहारा पशु जगह जगह घूमते है और रात के अंधेरे के लिए लाइटे भी नहीं है। इसीलिए लोग इस रास्ते पर अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करते हैं, क्योंकि वह कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकतें हैं।

बता दें कि आगरा नहर किनारे वाली 2 लेन सड़क कालिंदी कुंज तक जाती हैं। इसलिए रोजाना लगभग 50 हज़ार लोग नॉर्थ दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, और गाजियाबाद जाने के लिए इस रोड का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस रोड़ के बंद हो जानें से आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि कई दिनों पहले ही कावड़ियों का रूट तय कर दिया गया था। लेकिन प्रशासन ने इसके बाद भी आम जनता के लिए बाईपास रूट को ठीक नहीं कराया।

Tanu

Recent Posts

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आयोजित किया ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़ संकल्प को मन,वचन व कर्म से निभाते हुए विभिन्न…

3 weeks ago

भाजपा को पूरी ताकत से लाओ, क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम मेरा : ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा प्रत्याशी विपुल गोयल

भारतीय जनता पार्टी के फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने…

1 month ago

काॅलोनियों के विकास की फाइल दबा कर बैठ गई भाजपा सरकार: NIT 86 कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा

रविवार को एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने जवाहर काॅलोनी डबुआ काॅलोनी मेन रोड…

1 month ago

चुनाव में वोट काटने वालों से रहें सावधान: नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का गांव फतेपुर तगा पहुंचने…

1 month ago

अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया 78 वा स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर "अरुणाभा वेलफेयर सोसाइटी" द्वारा आजादी के गर्व का…

2 months ago

हरियाणवी छोरो ने विदेशी धरती पर किया भारत का नाम रोशन, हॉकी में आया मेडल

पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत अपना परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में…

2 months ago