
फ़रीदाबाद का नगर निगम जो अपने काम समय पर पूरा नहीं करता, घोटाले करता है और भ्रष्टाचार का घर है, उस नगर निगम में ही इन दिनों वहां के ही अफ़सर चोरी कर रहे हैं। दरअसल नगर निगम के अकाउंट्स ब्रांच के कर्मचारी वहा के रूम नंबर 48 से बिजली चुरा कर अपनी निजी स्कूटी चार्ज करते हैं। ये तो वहीं वाली बात हों गई चोर के घर में ही चोरी।
बता दें कि नगर निगम का रूम नंबर 48 पेंशन ऑफिस हैं। लेकिन इन दिनों ये रूम अकाउंट्स ब्रांच के कर्मचारियों का चार्जिंग स्टेशन बना हुआ है। वहा के अन्य कर्मियों ने बताया कि, ये दोनो कर्मचारी अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से नगर निगम के हेडक्वार्टर स्थित अकाउंट ब्रांच में आते हैं। ये दोनों रोजाना रूम नंबर 48 की पीछे वाली खिडकी से तार डालकर अपनी स्कूटी चार्ज करते हैं।
इस बात की सूचना जब EXEN हेडक्वार्टर नितिन कादयान को मिली तो उन्होंने इस मामले की पूरी जांच और उन कर्मियों को नोटिस देकर आगे की कार्यवाही करने को कहा है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…