
इन दिनों फरीदाबाद की जनता खतरो की खिलाड़ी बनी हुई हैं, क्योंकि जब वह आम दिनों में ही स्मार्ट सिटी की टूटी, गंदे पानी से भरी हुई सड़कों पर जान हथेली में लेकर चलती हैं। लेकिन अब तो मानसून का मौसम है, ऐसे में शहर की सड़कों की हालत और भी ज्यादा खराब है। जिस वजह से जनता की दिक्कत और बढ़ गई हैं।
क्योंकि शहर की सड़कों पर बारिश के तीन दिन बाद भी पानी भरा हुआ है। बता दें कि ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर 20 की सड़क का तो बहुत ही बुरा हाल है। वहीं NIT 3, IMT रोड, सेक्टर 3 की नहर के किनारे बनी हुई सड़क, तिकोना पार्क रोड, सेक्टर 15ए, सेक्टर 16, हार्डवेयर चौक, प्याली चौक, आयशर चौक की सड़क का भी काफ़ी बुरा हाल है। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले अजरौदा चौक की रोड धंस गई थी। हालांकि उस सड़क को जभी के जभी ठीक करा लिया गया। लेकिन फिर भी ये सड़कें किसी 2 पहिया वाहन चालक के लिए मौत के न्यौते से कम नहीं है।
जानकारी के लिए बता दें कि आई साल प्रशासन इन सड़कों को दुरुस्त करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करता है, केवल सरकारी कागजों में दिखाने के लिए।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…