
इस साल की बारिश के कारण यमुना नदी का जल स्तर काफ़ी बढ़ गया है, जल स्तर बढ़ने के कारण यमुना किनारे बसे गांवों में बाढ़ आ गई हैं। जिस वजह से अमीपुर के खेतों में भी पानी घुस गया है। इस पानी से काफ़ी फ़सल बर्बाद हो गई हैं। वहीं 78 किसान भी इस पानी भरे खेत में फस गए।
लेकिन नोएडा प्रशासन के सहयोग से फ़रीदाबाद प्रशासन ने NDRF की टीमों के साथ मिलकर बचाव आभियान चलाकर इन 78 किसानों की जान को बचा कर उन्हें अमीपुर के शिविर में ठहराया है। बता दें कि यहां पर ऐसी स्थिति बीते 3 दिनों से हैं, प्रशासन ने पहले दिन ही स्थिति देखते हुए यमुना किनारे बसे हुए सभी गांव के किसानों को खेतों से घर वापस लौटने को कहां था।
लेकिन प्रशासन के इस आदेश के बाद भी कुछ किसान लौट कर वापस नहीं आए थे। जिस वजह से वह पानी का स्तर बढ़ने पर खेतों में फस गए। जब उन तक किसी भी तरह की मदद पहुंचना मुश्किल हो गया तो, देर रात को गांव वालों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।
जिसके बाद उपायुक्त विक्रम सिंह ने रात को 2 बजे जिला प्रशासन और NDRF की एक इमरजेंसी मीटिंग बुला कर, फंसे हुए किसानो को बचाने का अभियान शुरू किया। बता दें कि इस बचाव टीम में SDM फरीदाबाद परमजीत चहल, तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार तिगांव और थाना प्रभारी दलबीर सिंह शामिल थे।
जानकारी के लिए बता दें कि यदि कहीं पर किसी तरह की बाढ़ की समस्या पैदा होती हैं तो आप बाढ़ कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0129-2227937 पर अपनी शिकायत बता सकते हैं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…