Faridabad का कूड़ा अब होगा इस काम के लिए इस्तेमाल, यहां जानें पूरी ख़बर

शहर में बढ़ते हुए कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए नगर निगम ने एक क़दम उठाया है। अपने इस क़दम के तहत अब निगम मुजेडी और प्रतापगढ़ कूड़ा निस्तारण संयंत्र और बंधवाडी कूड़ा निस्तारण के लीगेसी वेस्ट से निकलने वाले RDF( जलने वाला कूड़ा ईंधन) को सीमेंट प्लांट, थर्मल प्लांट के उपयोग में लाएगा।

इससे दोनों जगहों पर ही कूड़े के पहाड़ नहीं बनेंगे और लोगों को गंदगी से निजात मिलेगा। बता दें कि इस काम को जल्द से पूरा करने के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। अब इच्छुक कंपनी इस RDF के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसी के साथ बता दें कि 3 लाख क्यूबिक मीटर कचरे में से लगभग 40 प्रतिशत RDF निकलता है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोजाना फरीदाबाद और गुरुग्राम का हजारों टन कूड़ा बंधवाडी कूड़ा निस्तारण संयंत्र में डाला जाता हैं जिस वजह से वहां पर कूड़े के पहाड बन गए हैं। ऐसे में इस कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए कुछ महीनों पहले NGT ने फ़रीदाबाद नगर निगम और गुरुग्राम नगर निगम को बंधवाड़ी के अलावा कोई अन्य जगह देखने को कहा था, जहां पर दोनों शहरो का कूड़ा डाला जा सके।

जिसके बाद दोनों निगम मुजेडी और प्रतापगढ़ मे कूड़ा निस्तारण संयंत्र बनवा रहें हैं। पहले ये संयंत्र 30 जून तक शुरू करने थे, लेकिन काम में देरी होने की वज़ह से इनको 31 जुलाई तक शुरू किया जाएगा।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago