Categories: Faridabad

रोटरी क्लब फरीदाबाद ग्रेस ने बुजुर्गों को दी कोरोना से लडऩे की दवाई

फरीदाबाद, 19 जुलाई : रोटरी क्लब फरीदाबाद ग्रेस ने बघौला स्थित वृद्धाश्रम ‘आंचल छाया’ में जाकर बुजुर्गों की कोरोना से लडऩे की शक्ति के लिए बाबा रामदेव की दवाई, राशन की जरूरत का सामान, अंग्रेजी दवाइयां आदि वितरित की। आश्रम में रहने वाले अनाथ बच्चों को भी संस्था ने जरूरत का सामान वितरित किया।

रोटरी क्लब फरीदाबाद ग्रेस ने बुजुर्गों को दी कोरोना से लडऩे की दवाई

इस मौके पर संस्था के प्रधान रोटेरियन हरीश मित्तल ने बताया कि रोटरी क्लब फरीदाबाद ग्रेस का इस सीजन का यह पहला कार्यक्रम है। हमने कुछ दिन पूर्व ही आश्रम का दौरा किया था, जिसके बाद हमने आश्रम के वृद्धजनों को कुछ मदद करने का प्रण लिया। इसके बाद हमारी संस्था के सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम तय किया और आज इनकी जरूरत का सभी सामान एवं कोरोना महामारी से बचाव के लिए बाबा रामदेव की दवाई लाए हैं, ताकि इनकी इम्युनिटी क्षमता बढ़े और कोरोना महामारी से इनका बचाव हो सके।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने ‘आंचल छाया’ आश्रम में पौधारोपण भी किया। जिसमें कटहल, आम, नीम, पीपल आदि पौधे लगाए गए। श्री मित्तल ने कहा कि संस्था आगे भी जरूरत पडऩे पर वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों एवं अनाथ बच्चों को मदद पहुंचाते रहेंगे। इसके अतिरिक्त समाजसेवा के क्षेत्र में रोटरी क्लब फरीदाबाद ग्रेस लगातार कार्य करता आ रहा है और आगे भी गरीब, जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम में रोटेरियन हरीश मित्तल प्रधान, रोटेरियन योगेश अग्रवाल, सचिव रोटेरियन सुरेश अग्रवाल, कैशियर रोटेरियन सतीश गुप्ता, रोटेरियन मनोज अग्रवाल, रोटेरियन पंकज गर्ग, रोटेरियन राजीव मित्तल, रोटेरियन सुरेंद्र गोयल, रोटेरियन नितिन गुप्ता, रोटेरियन डॉक्टर सुभाष जी, रोटेरियन संदीप अग्रवाल, अनीता मित्तल, सुमन गोयल, मोहिनी अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, रितु गोयल आदि मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

1 week ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago