2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने उठाया ये कदम, यहां जानें कौन सा है वो क़दम

इन दिनों सरकार देश की जनता को साल 2025 तक टीबी के रोग से मुक्त करनें के लिए टीबी मुक्त अभियान चला रही हैं। यह अभियान देश के हर राज्य के प्रत्येक जिले में चलाया जा रहा है। ऐसे में इस अभियान को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक अनोखा तरीका अपनाया है, जिसके तहत सरकार ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी सरकारी अधिकारी टीबी मरीजों को गोद लेंगे।

राज्य सरकार के इस फैसले पर अपनी सहमति जताते हुए फरीदाबाद के जिला आयुक्त ने कहा है कि,”जिले के सरकारी विभागों के अधिकारी भी टीवी रोगियों को पोषण संबंधित सहायता देने के लिए गोद लेंगे। वह उन गोद लिए हुए मरीजों को कम से कम 6 महीने से लेकर 3 साल तक पोषण आहार देंगे।”

जानकारी के लिए बता दें कि पुराने रिकॉर्ड के मुताबिक इस समय सबसे ज्यादा टीबी के मरीज़ फरीदाबाद शहर में ही है। इसी के साथ बता दें कि जिले में टीबी को कंट्रोल करने के लिए 9 यूनिट लगाई गई हैं। ये यूनिट बीके अस्पताल, बल्लभगढ़ अस्पताल, सेक्टर 30, खेड़ी, पल्ला, पाली, महोना, तिगांव और डबुआ के स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाई गई है।

इन केंद्रों पर एक सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर भी नियुक्त किया गया है। वहीं टीबी के मरीजों को मुफ़्त दवा देने के लिए 225 डॉट सेन्टर भी बनाए गए हैं। बता दें कि फिलहाल शहर में 18 अलग अलग केंद्रों पर भी टीबी की जांच होती हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago