एक्सप्रेसवे से घिरे फ़रीदाबाद मे प्रशासन की ये लापरवाही ले सकती है लोगों की जान, यहां जाने कैसे

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को विकसित करने के लिए आए दिन नए नए प्रोजेक्ट लाए जाते हैं, ताकि इन प्रोजेक्ट के जरिए शहर विकसित हों सकें और जनता को भी सुविधा मिल सकें। इन प्रोजेक्ट के चलते शहर अब एक्सप्रेसवे के जाल से घिर गया है। यहां का लगभग हर एक हिस्सा हाईवे और एक्सप्रेसवे से घिरा हुआ है। इन एक्सप्रेसवे को लेकर केंद्रीय राजमार्ग मंत्री कहते हैं कि, इन एक्सप्रेसवे का उपयोग करने से दिल्ली से मेरठ, चंडीगढ़, मुंबई और देश के अन्य हिस्सों में जाने के लिए समय की बचत होती है।

लेकिन एक तरफ जहां इन एक्सप्रेसवे का उपयोग करने से समय की बचत होती हैं, वहीं दूसरी ओर ये एक्सप्रेसवे किसी की मौत का कारण भी बन सकते हैं। क्योंकि इन एक्सप्रेस वे के आसपास प्रशासन ने कहीं भी ट्रॉमा सेंटर नहीं बनवाएं है, जिस वजह से अगर इन एक्सप्रेस वे पर कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो लोगों की जान जाने का खतरा बना रहता है।

बता दें कि जो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होता है, उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद सीधे हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया जाता है। क्योंकि फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में भी ट्रॉमा जैसी सुविधाएं नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि दुर्घटना होने के बाद एक घायल मरीज के पास गोल्डन आवर होता है, यदि उस गोल्डन आवर में मरीज को सही ट्रीटमेंट दिया जाए उसकी जान बच सकती हैं।

इसी के साथ बता दें कि बीते बुधवार को दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेस वे का पहला चरण दोसा तक शुरू हो गया है। वहीं मुंबई एक्सप्रेस वे पर फरीदाबाद से काफी आगे ट्रॉमा सेंटर बनाने का काम चल रहा है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago