Categories: FaridabadOthers

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे ने उजाड़ा फरीदाबाद की इस शानदार जगह को, यह जाने कौन सी है वह जगह

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का काम इन दिनों फरीदाबाद शहर में लगभग पूरा हो चुका है, इस एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद से शहर के वाहन चालकों की यात्रा और भी ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगी। एक तरफ जहां यह एक्सप्रेसवे जनता को सुविधा देगा वहीं दूसरी ओर इस एक्सप्रेस वे के बनने से जनता को काफी हर्जाना भी भुगतना पड़ा है।

क्योंकि इस एक्सप्रेस-वे के बनने से फरीदाबाद‌ शहर का सबसे शानदार रोज गार्डन पूरी तरह से उजड़ गया है। यह गार्डन आधा किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। कुछ समय तक चहल-पहल वाला यह गार्डन आज पूरी तरह से विरान पड़ा है, क्योंकि अब यहां पर कोई भी सैर के लिए नहीं आता है, सिवाए बेसहारा पशुओं के। इसके पीछे का कारण है दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण, क्योंकि इसके निर्माण के लिए इस गार्डन को उजाड़ दिया गया था।

अब आलम यह है कि इस गार्डन को एक बार दुबारा से सवारने के लिए ना ही तो NHAI सुन रहा है और ना ही प्रशासन। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले तक इस पार्क में फाउंटेन, सुंदर ट्रेक, सैकड़ों पेड़, बच्चों के लिए बहुत सी सुविधाएं थी। यहां पर सेक्टर 16, 17, न्यू बसेलेवा कॉलोनी तक के लोग घूमने आते थे।

इस गार्डन की ऐसी हालत को देखकर विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता अश्वनी गौड ने बताया कि,”इस गार्डन को संवारने का काम एक बार फिर से जल्द शुरू किया जाएगा। सबसे पहले इसकी चारदीवारी की जाएगी, ताकि बेसहारा पशु अंदर न जा सके। बाकी अंदर कई तरह के काम किए जाएंगे जिसके बाद लोग यहां सैर करने के लिए आ सकते हैं।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago