Faridabad शहर की सड़कें जनता के लिए बनी परेशानी की जड़, यहां जाने कैसे

फरीदाबाद शहर की सड़कें यहां की जनता के लिए परेशानी का एक मुख्य कारण बन चुकी है। क्योंकि पहले तो शहर की सड़कें पूरी तरह से दुरुस्त नहीं है वह टूटी फूटी है। वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है, जिस वजह से वाहन चालको को सफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि इस समय सेक्टर 64 की सड़क पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। जिस वजह से सड़क को चार लेन बनवाने का भी वाहन चालकों को कोई फायदा नहीं हुआ। इस सड़क का प्रयोग सेक्टर 62, 63, 65, गांव साहूपुरा, मलेरना, सुनपेड़, सागरपुर, शाहपुर कला, डीग, असावती, प्रहलादपुर माजरा डीग, मानदकौल, फतेहपुर बिल्लौच, लढौली, पन्हेडा कलां, जवा, ककड़ीपुर, नाई नंगला, अटेरना, सदरपु, घाघौट, गोपीखेड़ा, अलावपुर के लोग करते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि इस सड़क पर अतिक्रमण करके दुकानदारों ने खुले में भवन निर्माण की सामग्री डाली हुई है, जिस वजह से तेज हवा चलने पर खुले में पड़ा क्रेशर, बजरी,‌ जमुना, रेत, उड़कर लोगों की आंखों में गिरता है। जिससे यहां रहने वाले लोग और यहां से आने जाने वाले लोग परेशान रहते हैं।

यहां रहने वाले लोगों ने अतिक्रमण से परेशान होकर प्रशासन से इसे हटाने की मांग भी की है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई सुनवाई नहीं की है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago