Categories: Uncategorized

फरीदाबाद शहर की जनता उतरी नगर निगम के विरोध में, यहां जानें आख़िर क्या है इसके पीछे की वजह

फरीदाबाद का नगर निगम यहां की जनता को कूड़े के ढेर से निजात दिलाने के लिए प्रतापगढ़ में नया कूड़ा निस्तारण संयंत्र बना रहा है। एक तरफ़ जहां निगम जनता की सुविधा के लिए कार्य कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर जनता इसका विरोध कर रही हैं।

क्योंकि लोगों का मानना है कि यदि प्रतापगढ़ में कूड़ा घर बना तो सेक्टर 56, गोंछि गांव, प्रतापगढ़, जीवन नगर, समय पुर गांव, राजीव कॉलोनी और सेक्टर 55 के लाखों लोगों को नुकसान होगा। इसीलिए इस कूड़ा घर का विरोध करने के लिए सेक्टर 56 सहित आसपास के अन्य गांव के सैकड़ों लोगों ने बीते रविवार को महापंचायत करी।

जानकारी के लिए बता दें कि रोजाना फरीदाबाद का हजारों टन कूड़ा बंधवाडी कूड़ा निस्तारण संयंत्र में डाला जाता हैं, जिस वजह से वहां पर कूड़े के पहाड बन गए हैं। ऐसे में इस कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए कुछ महीनों पहले NGT ने फ़रीदाबाद नगर निगम को बंधवाड़ी के अलावा कोई अन्य जगह देखने को कहा था, जहां पर शहर का कूड़ा डाला जा सके। जिसके बाद निगम प्रतापगढ़ मे कूड़ा निस्तारण संयंत्र बनवा रहा हैं। लेकिन अब जनता इसका विरोध कर रही हैं।

बता दें कि इससे पहले कूड़ा निस्तारण संयंत्र पाली गांव में बनने वाला था, लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद रिवाजपुर गांव में कूड़ा डंपिंग यार्ड बनने का प्लान बनाया गया, लेकिन इसका भी लोगों ने विरोध करते हुए 1 महीने तक आंदोलन किया। जिसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आश्वासन दिया कि यहां पर कूड़ा घर नहीं बनेगा।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago