बिजली विभाग की वजह से Faridabad शहर की जनता गर्मी से तड़पने को मजबूर, यहां जाने कैसे

फरीदाबाद शहर के बिजली विभाग और गर्मी की शायद पुरानी दुश्मनी है, क्योंकि गर्मी की शुरुआत होते ही शहर में बिजली कटौती होने लगती है। जिस वजह से यहां की जनता गर्मी में तड़पने पर मजबूर हो जाती है। क्योंकि यहां पर एक या 2 घंटे की बिजली कटौती नहीं बल्कि 8- 8 घंटे की बिजली कटौती हो रही है।

बता दे कि रविवार के दिन जवाहर कॉलोनी में सुबह 5 बजे की गई हुई बिजली रात को 11 बजे आई, जिस वजह से यहां के लोग गर्मी से बेहाल और पीने के पानी के लिए परेशान हो गए। ऐसे में उन्हें टैंकरों से पानी खरीद कर अपना काम चलाना पड़ा।

इसी के साथ बता दे कि डबुआ, नंगला, सरपंच चौक, जव्हार कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, राहुल कॉलोनी सरूरपुर, श्याम नगर फेज 1 और 2, खेड़ी, तिलपत, ग्रीन फील्ड में भी बिजली कटौती का यही हाल है। शहर में बिजली कटौती की ऐसी हालात देखते हुए लगता है कि सरकार के 24 घंटे बिजली देने के दावे झूठे साबित हो रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि हर साल लोगों को इस बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली विभाग सर्दियों में ही ओवरलोडेड फीडर और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करता है। जिस पर वह करीब 5 से 8 करोड रुपए खर्च करता है, लेकिन इतना खर्च करने के बाद भी लोगों को बिजली कटौती की समस्या से निजात नहीं मिल रहा है।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago