फरीदाबाद वासियों को एक बार फिर सताया बाढ़ का डर, लोग घर छोड़ने पर हुए मजबूर

पिछले दिनों की आई हुई बाढ़ ने फरीदाबाद के लोगों को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है। वह अभी तक बाढ़ के पहले प्रकोप से उभरे ही नहीं थे कि, दुबारा से बाढ़ की चेतावनी ने लोगों को डरा दिया है। दरअसल एक बार फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, क्योंकि हथिनी कुंड बैराज में एक बार फिर से पानी छोड़ दिया गया है।

जिस वजह से इसके आसपास के क्षेत्र की कॉलोनियों में दुबारा से पानी भरने लगा है। एक बार दोबारा से गलियों में भरते हुए पानी को देखकर वहां के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। क्योंकि अब अगर बाढ़ दुबारा से आती है तो लोगों की ही नहीं बल्कि प्रशासन की चिंता भी बढ़ जाएगी। बता दें कि इस समय कई लोगों को आई फ्लू, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां हो रही है। और स्वास्थ्य विभाग ने इस एरिया में कोई बंदोबस्त भी नहीं किया है।

लेकिन लोगों की चिंता को कम करने के लिए प्रशासन ने कहा है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जितना पानी यमुना में छोड़ा गया है वह यमुना बैंक के अंदर ही रहेगा। ‌बता दें कि नहर के अंदर गाद न भर जाए, इस लिए फरीदाबाद से गुजर रही आगरा नहर का पानी बंद कर दिया गया है। ।

Tanu

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago