फरीदाबाद वासियों के लिए नगर निगम का महत्व हुआ शून्य,यहां जानें क्या है इसके पीछे की वजह

आए दिन फरीदाबाद की जनता के लिए नगर निगम का महत्व खत्म होता नजर आ रहा है, क्योंकि अब जनता अपनी जन सुविधा की जरूरतों की ख़ुद ही पूरा कर रही हैं। क्योंकि उनका मानना है कि निगम को समस्या के बारे में बताना और ना बताना एक बराबर है, क्योंकि निगम को समस्या का पता लगने के बाद भी वह कोई समाधान नहीं करता है।

अभी कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था कि लक्कड़पुर फाटक से जसवंत डेरा तक लोगों ने खुद से पैसे इकठ्ठे करके सड़क का निर्माण किया है, बिना निगम की मदद लिए। वहीं अब ख़बर आ रही है कि संत नगर के लोगो ने भी खुद से पैसे इकठ्ठे करके अपनी समस्या का समाधान करना शुरू कर दिया है।

दरअसल बीते सोमवार को वहा के लोगो ने सीवर के गंदे पानी से निजात पाने के लिए खुद ही सड़क के दोनों तरफ नाले खोद दिए। ताकि गंदा पानी सड़कों से बेहकर नालों में चला जाए। इस पर संत नगर के प्रधान एसडी यादव का कहना है कि,”यहां के लोग स्मार्ट सिटी और नगर निगम के बीच में फस कर रह गए हैं। क्योंकि यहां पर स्मार्ट सिटी को विकास कार्य करने थे, जिसके लिए विभाग ने टेंडर भी जारी किया था।”

“जिसके बाद ठेकेदारों ने काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन पेमेंट ने मिलने के कारण उन्होंने बीच में ही काम छोड़ दिया। जब ठेकेदार यहां का काम छोड़ कर चले गए, तो स्मार्ट सिटी ने यह कार्य निगम को सौंप दिया। लेकिन निगम के कर्मचारी यहां पर आए ही नहीं है। जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन भी किया लेकिन उन्हें कोई समाधान मिला नहीं।”

अब सवाल ये उठता है कि यदि जनता इसी तरह से अपनी जन सुविधा का कार्य खुद ही करेगी, तो क्या आने वाले समय में धीरे-धीरे प्रशासन का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा?

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago