इस साल की बाढ़ से फरीदाबाद वासियों पर बरसाया अपना कहर, बारिश बंद होने के बाद भी नहीं मिल रही है बाढ़ से राहत

इस साल की बाढ़ है कि लोगों का पीछा ही नहीं छोड़ रही है, जहां लोग अभी तक पिछले कुछ दिनों में आई हुई बाढ़ से उभरे ही नहीं थे कि वहीं लोगों को अब दुबारा से बाढ़ का डर सताने लगा है। क्योंकि एक बार फिर से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिस वजह से बसंतपुर गांव की गलियों में पानी भरने लगा है। ऐसे में लोग एक बार फिर से बेघर होने के लिए मजबूर हो गए हैं।

दरअसल हथिनी बैराज कुंड में फिर से करीब ढाई लाख क्यूसिक पानी छोड़ दिया गया है, जिस वजह से यमुना का जलस्तर खतरे के जल स्तर से 2 फीट नीचे पहुंच गया है। ऐसे में इस बार लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन ने पहले से ही बसंतपुर, अमीपुर, किडवा, ददसिया सहित 16 रिहायशी क्षेत्रों के घरों को खाली कराने के निर्देश दे दिए हैं।

सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों को यमुना से लगते हुए क्षेत्रों में तैनात कर दिया है। वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी ने भी राहत शिविरों में लोगों के लिए खाना, पीने, रहने का इंतजाम करना भी शुरू कर दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि यदि यमुना से सटे हुए रिहायशी क्षेत्रों में पानी भरता है तो, बिजली विभाग को तुरंत ही बिजली काटने के आदेश दे दिए गए हैं। ताकि बिजली से जनता किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार न हो। इसके साथ ही इन इलाकों से पशुओं को बाहर निकालने के भी आदेश जारी कर दिए हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago