Faridabad की जनता को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार उठाएगी ये कदम, यहां जानें पूरी ख़बर

फरीदाबाद के लोग जल भराव की समस्या से काफी परेशान रहते हैं, ऐसे में उन्हें इस जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने एक कदम उठाया है। इस कदम के तहत सरकार जमीन मे पाइप लाइन बिछाकर उसे डिस्पोजल से जोड़ेगी। ताकि सारा पानी दिल्ली आगरा नहर में पहुंच जाए।

बता दें कि इस पाइपलाइन को सरकार दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के आसपास बने सेक्टरों और सोसाइटियों में बिछाएगी। उपायुक्त विक्रम सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि,”NHAI ने पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है, वह इस काम को 10 दिन में पूरा करेगा।”

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि,”इसके लिए NHAI के अधिकारियों ने नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग के साथ एक टीम बनाई है। ये टीम कई क्षेत्रों में पानी भरने की समस्या को मद्देनजर रखते हुए पाइप लाइन बिछाने का काम करेंगी, इससे शहर के लाखों लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।”

जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल खेड़ी पुल के पास, BPTP पुल (सेक्टर-13-14 डिस्पोजल), DND-फरीदाबाद, बाईपास-सोहना (एनएच-148एनए) सेक्टर-9 डिस्पोजल के पास 900 MM के पाइप बिछा दिए गए हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago