
प्रशासन फ़रीदाबाद शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। अपने इन प्रयासों के चलते ही प्रशासन शहर में एक नया सरकारी अस्पताल बनाने वाला है। यह अस्पताल सेक्टर-2 में बनेगा, इस अस्पताल में 30 बेड की सुविधा होगी। इसका निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) अपनी देख रेख में करेगा।
जानकारी के मुताबिक़ आठ करोड़ रुपये की लागत से 1.55 एकड़ जमीन पर दो मंजिला बिल्डिंग बनेगी। वैसे इस सरकारी अस्पताल के बनने के बाद से सेक्टर-2, 3, 64, 65, 62, IMT एरिया के साथ की कॉलोनियां और नहर पार के गांव के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
इस अस्पताल के निर्माण को लेकर HSVP के SE संदीप दहिया ने बताया कि,”इसका निर्माण एक साल की समय सीमा के अंदर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि
आने वाले रविवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सेक्टर-दो की मार्केट के पास अस्पताल की जमीन पर सुबह 9 बजे हवन करके, इस अस्पताल की आधारशिला रखेंगे।”
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…