Faridabad के इन गांव का विकास कार्य फसा दो विभागो के बीच, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

शहर की जनता एक तो पहले ही शहर में विकास कार्य न होने की वज़ह से दुखी हैं, ऊपर से उनके क्षेत्र का विभागों के बीच में फसा होना और भी ज्यादा चिंता जनक है। क्योंकि अगर वह एक विभाग से अपनी दिक्कत के बारे में बोलते हैं तो वह विभाग उस समस्या को ठीक करने की वज़ह दूसरे विभाग पर डाल देता हैं।

दरअसल इन दिनों यही हाल फतेहपुर तगा से मादलपुर को जाने वाली सड़क का है। यह सड़क भी दो विभागों के बीच में फस कर रह गई है। यह सड़क पूरी तरह से झज्जर हुई पड़ी है और इस सड़क पर हमेशा जलभराव रहता है। इस सड़क से गांव वासी बहुत ही ज्यादा परेशान है, क्योंकि जलभराव से उनका यहां से निकलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले फतेहपुर तगा से मादलपुर को जाने वाली सड़क को मार्केटिंग बोर्ड ने बनवाया था। मार्केटिंग बोर्ड ग्रामीण क्षेत्र के लिए लिंक रोड बनाता है। लेकिन अब सरकार ने मार्केटिंग बोर्ड की कुछ सड़क बनाने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दे दिया है।

जब से सरकार ने यह जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया है जब से ही मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच में यह विवाद चल रहा है कि कौन सा विभाग कौन से क्षेत्र की सड़क को बनाएगा। इस विवाद के चलते कई क्षेत्रों की सड़क आदेश मिलने के बाद भी झज्जर हालत में है।

इस पर हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता रमेश देशवाल का कहना है कि,”फतेहपुर तगा -मादलपुर सड़क को मार्केटिंग बोर्ड ने लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया है। करीब 1 महीने पहले इसका पत्र लोक निर्माण विभाग को जा चुका है।”

वही लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु का कहना है कि,” सड़क का पत्र मार्केटिंग बोर्ड से 20 दिन पहले मिला है, यदि सड़क की चौड़ाई 33 फुट से कम हुई तो लोक निर्माण विभाग उसे अपने नियंत्रण में नहीं लेगा। सड़क का निरीक्षण कराया जाएगा, अगर यह सड़क नियम के अनुसार ठीक हुई तो जल्दी टूटे हुए भागों को बना दिया जाएगा।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago