बारिश बनी फरीदाबाद वासियों के लिए एक आफत का कारण, यहां जाने कैसे

बता दें कि बीते शनिवार को आई हुई बारिश ने शहर के कई हिस्सों की बिजली उड़ा दी। क्योंकि बारिश की वजह से सेक्टर-24 मुजेसर के ट्रांसफार्म में फाल्ट हो गया। जिस वजह से करीब 6 से 7 घंटे तक बिजली का कट लगा रहा। वहीं बल्लभगढ़ और ग्रेटर फरीदाबाद में भी अघोषित कट से जनता परेशान हो गई।

मानसून के मौसम में होने वाली बारिश एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत देती है, वहीं दूसरी ओर यह बारिश फरीदाबाद की जनता के लिए एक आफत का कारण भी बन जाती है। क्योंकि यहां पर हल्की बूंदाबांदी होते ही जलभराव हो जाता है और बिजली की कटौती शुरू हो जाती है। जिस वजह से आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जानकारी के लिए बता दें कि जीवन नगर पार्ट 2, समयपुर, सरूरपुर, जवाहर कॉलोनी, नंगला एंक्लेव पार्ट 1,2, 60 फीट, खेड़ी,सेक्टर 55, 56, सुभाष कॉलोनी, अंबेडकर चौक और मार्केट के आसपास के हिस्सों में भी सुबह से शाम तक बिजली की कटौती रहीं।

यहां की रहने वाली निवासी बबीता ने बताया कि बिजली कटौती का होना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि आम दिनों में भी चार से पांच घंटे के कट लग रहे हैं। जिस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि वे बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन लगाते हैं तो अधिकारी फोन पर झुंझला पड़ते हैं। लेकिन समय पर उनकी समस्या का समाधान नहीं करते हैं।

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago