Faridabad की जनता का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफ़र करना हुआ आसान, यहां जानें कैसे

अब से Faridabad के यात्रियों का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफ़र करना आसान होगा। क्योंकि अब बहुत जल्द ही फ़रीदाबाद के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 एंट्री और एग्जिट प्वाइं बनाए जाएगे। इससे फ़रीदाबाद शहर के यात्री सर्विस रोड़ से होते हुए एक्सप्रेसवे पर आ सकतें है। NHAI ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक़ ये प्वाइंट फ़रीदाबाद शहर के सेक्टर 37 से लेकर सेक्टर 62 तक के पास बन रहे फ्लाइओवर, अंडरपास और एलिवेटेड रोड के पास बनेंगे। इन प्वाइंटो को बनाने के लिए फरीदाबाद में बाईपास रोड को एक्सप्रेसवे लिंक रोड़ के रूप में बदला जा रहा हैं। जिसके लिए सड़क को चौड़ा करके 12 लेन का बनाया जा रहा हैं। इसके साथ ही शहर के सभी मुख्य चौराहों पर अंडरपास, फ्लाइओवर और एलिवेटेड रोड बनाए जा रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क 6 लेन की बनाई जाएगी। इन 6 लेनो के दोनों तरफ 3-3 लेन सर्विस रोड़ की बनाई जाएगी। इन सर्विस रोड़ का इस्तेमाल शहर का लोकल ट्रैफिक करेगा। इसके साथ ही एंट्री और एग्जिट प्वाइंट भी बनाए जाएगे। इन प्वॉइंट के बन जाने के बाद से फरीदाबाद, ग्रेटर फरीदाबाद, बल्लबगढ़, NIT और नहर पार बसे हुए गांव और शहर की कनेक्टिविटी अच्छी होगी।

इसी के साथ बता दें कि कैल गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ गया है। क्योंकि यहां पर भी इंटरचेंज बनाया गया है। जिस वजह से यहां से लोग हाइवे और एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर एंट्री और एग्जिट ले सकते हैं। इसके अलावा ये एंट्री और एग्जिट प्वाइंट सेक्टर 30 एत्मादपुर, सेक्टर 28, खेड़ी पुल के पास, सेक्टर 18-17, BPTP पुल के पास, तिगांव पुल, सेक्टर 2 IMT पुल के पास और सेक्टर 62 में बनाए जाएगे।

Tanu

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

4 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago