Faridabad में हादसों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने उठाया ये कदम, यहां जानें आखिर कौन सा है वो क़दम

फरीदाबाद शहर में राजमार्ग पार करते समय लोगों की लापरवाही की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसे में इन हादसों को रोकने के लिए केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने एक बहुत ही अहम क़दम उठाया है। अब अपने इस क़दम के तहत केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय राजमार्ग पर 10 फुट ओवरब्रिज का निर्माण करेगा। इस योजना को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रयासों से मंजूरी मिली है।

जानकारी के लिए बता दें कि ये फुट ओवरब्रिज अजरौदा चौक के पास, YMCA चौक के पास, गुड ईयर चौक, झाडसेतली, सीकरी स्कूल के पास, सीकरी, गदपुरी, परथला, पलवल में उपायुक्त निवास, बामनी खेड़ा और करमन में बनाए जाएंगे। इसी के साथ बता दें कि फिलहाल राजमार्ग पर फुटओवर ब्रिज हैं, लेकिन लोग उनका उपयोग करने की बजाए सीधा ग्रिल से कूद कर सड़क पार करते हैं।

क्योंकि फुट ओवरब्रिज से सड़क पार करने में समय लगता हैं, ऐसे में समय बचाने के लिए वह ग्रिल से कूद कर सड़क पार करते हैं। जिस वजह से कई बार वह दुर्घटना का भी शिकार हो जाते है।

इस बारे में और जानकारी देते हुए केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि,”उन्होंने राजमार्ग पर 10 फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मंजूरी दिला दी है। एक फुट ओवरब्रिज 2.50 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। मेरी उन लोगों से अपील है जो ग्रिल कूद कर सड़क पार करते हैं, वे सड़क पार करने के लिए FOB का उपयोग करें।”

Tanu

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago